Home बिहार रक्षाबंधन से एक दिन पहले स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, डेढ़ साल पहले...

रक्षाबंधन से एक दिन पहले स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, 1 महीने का है बेटा

19
0

[ad_1]

बिहार के वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। तीसीऔता थाना क्षेत्र के बिंदी चौक और राम सुरेश चौक के बीच गुरुवार देर रात एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विशाल कुमार सोनी के रूप में हुई है। विशाल मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पिछले 8 सालों से वह राम सुरेश चौक पर कामेश्वर साह के मकान में किराये पर रह रहे थे और लालबाबू राय के फूलकुमारी मार्केट में उनकी सोने-चांदी की दुकान थी।

रक्षाबंधन से पहले छीनी परिवार की खुशियां

रक्षाबंधन को लेकर बाजार में भीड़ ज्यादा थी, इसलिए विशाल ने रोज की तरह दुकान देर से बंद की और पैदल ही अपने किराये के मकान पर लौट रहे थे। घर से महज 500 मीटर पहले सुनसान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और करीब से ताबड़तोड़ 3 गोलियां मार दी। गोली लगते ही विशाल सड़क पर गिर पड़े और बदमाश उनका बैग लूटकर फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल विशाल को जंदाहा PHC पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून बहने से रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि विशाल की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी और उनका एक महीने का मासूम बेटा है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत है। तीसीऔता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला लूट के दौरान हत्या का लग रहा है। मृतक विशाल का बैग गायब है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस मामले पर महुआ SDPO संजीव कुमार ने बताया कि तीसीऔता थाना में स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार सोनी की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। आवेदन मिलने के बाद परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जएगी।

(रिपोर्ट- राजा बाबू)

यह भी पढ़ें-

रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, जयपुर में गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत; भीड़ देखती रही, पिता ने निकाले शव

कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत, एक गंभीर; हादसे के बाद सड़क जाम



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here