Home बिहार रात में महिला के घर पहुंचे युवक पर बवाल, ग्रामीणों ने दोनों...

रात में महिला के घर पहुंचे युवक पर बवाल, ग्रामीणों ने दोनों को बनाया बंधक, प्रेम प्रसंग का लगाया आरोप

24
0

[ad_1]

बिहार के कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के विजयटोला बरेटा गांव में रात के वक्त एक युवक के महिला के घर पहुंचने को लेकर जमकर बवाल हो गया। युवक के देर रात महिला के घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने युवक और महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का दावा करते हुए दोनों को बंधक बना लिया। देखते ही देखते मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों ने लगाया प्रेम प्रसंग का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक की पहचान करीब 22 वर्षीय राकेश कुमार रविदास के रूप में हुई है। वहीं, महिला गांव के ही एक व्यक्ति मुर्मू की पत्नी बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक रात के समय महिला के घर के अंदर मौजूद था। इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और महिला से भी पूछताछ शुरू कर दी।

महिला ने कहा- पंखा ठीक करने आया था युवक

महिला ने ग्रामीणों के सामने सफाई देते हुए बताया कि उसने युवक को घर का पंखा ठीक कराने के लिए बुलाया था। महिला की इस बात को सुनकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह के सवाल उठने लगे। कुछ लोगों ने युवक के देर रात घर आने के समय पर सवाल खड़े किए। वहीं, पुरुष ने कहा कि महिला के पति ने ही फोन कर के उसे पंखा ठीक करने के लिए यह भेजा था लेकिन लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया।

पुलिस कर रही है पूछताछ 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक वास्तव में पंखा ठीक करने के लिए महिला के घर पहुंचा था या इसके पीछे कोई और वजह थी।

फिलहाल, पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में न लेने और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है।

कटिहार से करन कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें-

मधुबनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 3 महिला को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौत



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here