Home बिहार राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला के घर पहुंचा वार्ड सदस्य का...

राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला के घर पहुंचा वार्ड सदस्य का पति, लोगों ने बांधकर पीटा, चप्पलों की माला भी पहनाई

27
0

[ad_1]

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के औराई थाना क्षेत्र की भरथुआ पंचायत में एक महिला वार्ड सदस्य का पति आधी रात को दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर बुरा फंस गया। वार्ड सदस्य के पति को महिला के घर में घुसने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। 

चप्पलों की पहनाई गई माला

गुस्साए लोगों ने उसे बांध कर जमकर पीटा और चप्पलों की माला पहनाकर वीडियो बनाया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

महिला के साथ कर रहा था अनुचित व्यवहार

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी आधी रात एक महिला के घर पहुंचा था। ग्रामीणों का आरोप है कि उसने राशन कार्ड बनवाने का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया और महिला के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करने लगा। पहले से ही लोगों को आशंका थी की आरोपी रात के अंधेरे में वह गांव में आता जाता है। 

खंभे से बांध कर लात-घूसों से पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पहले खंभे से बांधा, फिर लात-घूंसों और चप्पलों से उसकी पिटाई की। साथ ही चप्पलों की माला पहनाकर पिटाई की। लोगों ने उसके साथ जमकर गाली गलौज भी की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले से भी मिल रहीं थी शिकायतें

घायल वार्ड सदस्य के पति ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह महिला का राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में उसके घर गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि उसकी गतिविधियों को लेकर पहले से भी शिकायतें मिलती रही हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।

भीड़ के चंगुल से शख्स को छुड़ाया गया

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

संजीव कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

शादी को अभी 3 महीने भी नहीं हुए थे, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत; अलग-अलग कमरों में फंदे से झूलते मिले शव



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here