Home मनोरंजन ‘वेलकम टू द जंगल’ ने सोमवार को मचाया धमाल या फीका पड़ा...

‘वेलकम टू द जंगल’ ने सोमवार को मचाया धमाल या फीका पड़ा जादू? चार दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

23
0

[ad_1]

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को डायरेक्टर अहमद खान ने बनाया है. इसमें कॉमेडी, एक्शन और मल्टीस्टार कास्ट का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. 26 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है.

Welcome to the Jungle Box Office: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को करीब 8.50 करोड़ की कमाई की है. यह रविवार के मुकाबले थोड़ी गिरावट जरूर है, लेकिन वर्किंग डे होने के बावजूद यह परफॉर्मेंस मजबूत मानी जा रही है. फिल्म की शुरुआत काफी शानदार रही थी-

  • शुक्रवार: 15.25 करोड़ नेट
  • पेड प्रीव्यू: 3.75 करोड़
  • शनिवार: 20 करोड़
  • रविवार: 24.75 करोड़
  • सोमवार: 8.50 करोड़

इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 72.25 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 85.67 करोड़ तक पहुंच चुका है.

Welcome to the jungle box office collection day 4, photo-sacnilk

Welcome to the Jungle Plot: कहानी में क्या है खास

‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी जंगल के बीच चल रहे एक अनोखे मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें गैंगस्टर, अपराधी और कई अजीबोगरीब किरदारों की एंट्री होती है, जो एक फिल्म शूट जैसे दिखने वाले ऑपरेशन को पूरी तरह उलझा देते हैं. धीरे-धीरे हालात कॉमेडी, एक्शन और कन्फ्यूजन के ऐसे रोलरकोस्टर में बदल जाते हैं, जहां हर किरदार अपनी ही दुनिया में फंसा नजर आता है. फिल्म का टोन पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर है, जो ऑडियंस को हंसाने के साथ-साथ लगातार जोड़े रखता है.

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की दोस्ती पर क्या बोले फिरोज नाडियाडवाला?

फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने एएनआई से अपने इंटरव्यू में बताया कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ उनका रिश्ता सालों पुराना है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ काम का रिश्ता नहीं, बल्कि दशकों पुरानी दोस्ती है जो समय के साथ और मजबूत हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे रिश्ते बहुत कम देखने को मिलते हैं जो इतने लंबे समय तक टिके रहे.

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here