Home खेल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाना लगभग तय, टी20 में टीम इंडिया के...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाना लगभग तय, टी20 में टीम इंडिया के अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे

21
0

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का मन पूरी तरह से बना लिया है, जिसको नए कप्तान का ऐलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। टीम इंडिया ने इस साल फरवरी और मार्च महीने में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने नाम किया था, लेकिन टूर्नामेंट में बल्ले से उनका फॉर्म कुछ खास नहीं देखने को मिला था। अब बीसीसीआई जून महीने के आखिर में आयरलैंड और फिर जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले नए कप्तान का ऐलान करना चाहती है, जिसमें श्रेयस अय्यर का नाम अगले कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

सूर्या का खराब फॉर्म बना कप्तानी से हाथ धोने का बड़ा कारण

टीम इंडिया को अपने कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को ना सिर्फ इस जिम्मेदारी से हटाया जाएगा बल्कि टीम में उनकी जगह को लेकर भी सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने उन्हें दिए बयान बताया कि चयन समिति, बीसीसीआई और टीम इंडिया के हेड कोच से इस मामले में चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया गया है कि अब टीम इंडिया को टी20 में नए कप्तान के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहिए। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जरूर जीता लेकिन उनकी फॉर्म और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।

श्रेयस अय्यर के साथ तिलक वर्मा भी कप्तान बनने की रेस में शामिल

सूर्यकुमार यादव की जगह पर टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बनने की रेस में जो दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं उसमें एक नाम श्रेयस अय्यर का शामिल है तो वहीं दूसरा नाम तिलक वर्मा का है। बीसीसीआई सूत्र ने अपने बयान में इन दोनों ही खिलाड़ियों को कप्तानी के दावेदारों की रेस में सबसे आगे बताया है। श्रेयस अय्यर भले ही चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनका इस फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। वहीं पिछले कुछ सालों में तिलक वर्मा ने भी खुद को मैच विनर प्लेयर के तौर पर साबित किया है, जिसमें श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले इंडिया-ए स्क्वाड के लिए उन्हें ही कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक इंटरनेशनल लेवल पर एक भी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी को नहीं संभाला है।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG Test: मोहम्मद सिराज के खेलने पर सस्पेंस, अब कौन बनेगा प्रसिद्ध कृष्णा का जोड़ीदार

वैभव सूर्यवंशी के नाम का असर वनडे ट्राई सीरीज पर भी दिखा, सभी मैचों का किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here