Home वायरल इतने विशाल सांप को महिला ने रस्सी की तरह पकड़ा, आंखों में...

इतने विशाल सांप को महिला ने रस्सी की तरह पकड़ा, आंखों में नहीं दिखा जरा सा भी डर, देखें Video

21
0

[ad_1]

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता-फिरता प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर ऐसे-ऐसे कंटेंट देखने को मिलते हैं, जो लोगों ने कभी सोचा तक नहीं होता है। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता भी है और सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी सांप की पूंछ को जमीन पर फेंकता है। शुरुआत में तो ऐसा ही लगता है कि सांप कोई छोटा सा ही होगा मगर उसके बाद जो दिखा, वो पक्का हैरान करने वाला था। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक महिला ने सांप को पकड़ा हुआ है और वो सांप बहुत ही बड़ा है। वो सांप दो औसत इंसान की लंबाई के बराबर या फिर उससे भी थोड़ा सा लंबा होगा और महिला ने उस सांप को ऐसा पकड़ा है जैसे कोई रस्सी हो। एक तरफ जहां लोग सांप का नाम सुनकर ही कांप जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ यह नजारा दिखा और इसी कारण तो वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shraya.9x_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 20 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बिहार की शक्ति। दूसरे यूजर ने लिखा- बिहार में स्वागत है। तीसरे यूजर ने लिखा- कोबरा होगा जंगल में, ये बिहार है। चौथे यूजर ने लिखा- हमारे यहां ऐसा ही होता है। एक और यूजर ने लिखा- बिहार में कुछ भी हो सकता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक मार्कशीट, नंबर देख कई लोग पक्का हो जाएंगे हैरान



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here