Home झारखंड ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, 12 से ज्यादा लोगों से ₹2.51...

‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, 12 से ज्यादा लोगों से ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

15
0

[ad_1]

जमशेदपुर में सोनारी के कागलनगर स्थित गोल्डन टाउन में साटिन पिंक सैलून की आड़ में 12 से ज्यादा लोगों से करीब 2 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सोनारी पुलिस ने सैलून संचालक पूनम अरोड़ा, उनके पति सन्नी अरोड़ा और बेटे सक्षम अरोड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, UPI लेनदेन, व्हाट्सऐप चैट और कथित रकम से खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी उप-निरीक्षक परेश रजवार को सौंपी है। बिष्टुपुर के ओल्ड सर्किट हाउस एरिया निवासी शुभंकर चटर्जी की लिखित शिकायत पर सोमवार को सोनारी थाना में एफआईआर दर्ज की गई। 

फ्रेंडली लोन और बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर रकम लेने का आरोप

शिकायत के अनुसार दिसंबर 2024 से मई 2026 के बीच आरोपियों ने फ्रेंडली लोन और बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर कई लोगों से रकम ली। आरोप है कि साटिन पिंक सैलून में निवेश कराने और रकम व्यापार में लगाने का भरोसा दिया गया। लोगों को रकम सुरक्षित रहने और निर्धारित समय पर वापस करने का आश्वासन दिया गया। इसी भरोसे पर अलग-अलग लोगों ने लाखों रुपये दिए।

आरोप है कि तय समय बीतने के बाद रकम वापस मांगने पर टालमटोल शुरू कर दी गई। दबाव बढ़ने पर भुगतान से इनकार किया गया। शिकायत में धमकी देने और आरोपियों के अंडरवर्ल्ड से संबंध होने की बात कहकर डराने का भी आरोप लगाया गया है।

इन लोगों से रकम लेने का आरोप-

हरजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस 16.20 लाख, मनीष राखेजा 21.40 लाख, अंकित सेठी 17 लाख, नवीन अग्रवाल 36.50 लाख, मोनक कुमार तेवरीवाल 36.50 लाख, राजेंद्र खेमका 25 लाख, शुभंकर चटर्जी 17.20 लाख, पारस अग्रवाल 25 लाख, रमेश कुमार यादव 10.50 लाख, राहुल कुमार प्रसाद 14 लाख, राकेश कुमार सिंह 6 लाख, विकास कुमार 14 लाख और सतेन्द्र पाल सिंह से 12.50 लाख रुपये लिए गए।

पुलिस ने तेज की जांच, आरोपियों की संपत्ति भी खंगालेगी

पुलिस को व्हाट्सएप चैट, भुगतान रसीद, बैंक ट्रांसफर रिकॉर्ड और ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, UPI आईडी और तीसरे पक्ष के खातों में हुए लेनदेन की जांच करेगी। साथ ही मोबाइल फोन और कथित ठगी की रकम से अर्जित संपत्ति की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामले में तीनों आरोपियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

वहीं, एक अन्य मामले में झारखंड के बोकारो में दुकानदार को हिप्नोटाइज कर 70 हजार रुपए लूटे गए। ठगी की यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई।

(रिपोर्ट- गंगाधर पांडे)

यह भी पढ़ें-

खुद को बताते थे सरकारी अधिकारी, सस्ता सोना और नोट बदलने का लालच देकर ठगे 27 लाख; फरार कपल गिरफ्तार

150 जवान और 20 अधिकारी.. पूरा गांव सील, झारखंड में साइबर ठगों पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here