Home अंग प्रदेश बिहार:नाबालिग के अपहरण की कोशिश व परिवार को धमकी का आरोप, क्या...

बिहार:नाबालिग के अपहरण की कोशिश व परिवार को धमकी का आरोप, क्या बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर कसेगा शिकंजा? – Purnia-bima-bharti-son-raja-mandal-minor-abduction-attempt-death-threat-allegation

17
0

[ad_1]

पूर्णिया के रुपौली की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री बीमा भारती के बड़े बेटे राजा मंडल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गए हैं। उन पर भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी के 15 वर्षीय बेटे के अपहरण का प्रयास करने और फोन पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन सौंपने के साथ ही पुलिस को दो महत्वपूर्ण कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई हैं। वहीं, घटना से जुड़ा एक कथित धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि, वायरल ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित भवनदेवी टोला निवासी मो. बबलू ने बताया है कि 19 अक्तूबर की शाम वह अपने नवनिर्मित मकान पर मौजूद थे। इसी दौरान ‘पूर्व विधायक’ लिखा बोर्ड लगी एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी से राजा मंडल अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि कमरे में बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। तीखी नोकझोंक के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए।

पीड़ित पिता का आरोप है कि मामला यहीं शांत नहीं हुआ, बल्कि उसी रात करीब नौ बजे आरोपी दोबारा उनके घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने कमरे में सो रहे उनके 15 वर्षीय बेटे मो. महताब आलम को जबरन उठाकर गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार के शोर मचाने और सूझबूझ दिखाने के साथ ही मौके पर डायल 112 की पुलिस गश्ती गाड़ी पहुंच गई। इसके बाद आरोपी घबराकर वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- बिहार: चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मो. बबलू का यह भी आरोप है कि रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि फोन करने वाले ने यह भी कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित ने अपनी शिकायत के समर्थन में पुलिस को दो कॉल रिकॉर्डिंग और संबंधित मोबाइल नंबरों के बीच हुई बातचीत का विवरण सौंप दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें सुनाई देने वाली आवाज की पहचान के लिए पुलिस तकनीकी जांच कर रही है।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए धमदाहा के एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here