Home झारखंड स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में...

स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट, हेलमेट भी टूट गया

26
0

[ad_1]

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित जेल चौक के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्राथमिक विद्यालय एदेलबेड़ा में कार्यरत रजनीगंधा दास के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ीं।

हेलमेट पहनने के बावजूद सिर में लगी गंभीर चोट

हादसे के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन गिरने का झटका इतना तेज था कि हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उनके पति सुशील दास, जो टाटा स्टील में कार्यरत हैं, उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, रजनीगंधा दास प्रतिदिन इसी मार्ग से अपने विद्यालय जाया करती थीं। सोमवार को भी वह नियमित रूप से ड्यूटी के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। उनके परिवार में पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा मुंबई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है, जबकि बेटी बेंगलुरु में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। दोनों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिक्षा जगत में शोक की लहर

इधर, शिक्षिका के निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि रजनीगंधा दास एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और सभी के साथ सहज व्यवहार रखने वाली शिक्षिका थीं। उनके असामयिक निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

बता दें कि हाल ही में यूपी के फतेहपुर में एक ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आई थी। यहां एक नवविवाहित जोड़ा गंगा स्नान की रस्म को पूरा कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी महिला की साड़ी का पल्लू बाइक में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

(रिपोर्ट- गंगाधर पांडे)

यह भी पढ़ें-

महोबा में ट्रक ने बाइक को कुचल दिया, 2 दोस्तों की मौत, अस्पताल में घंटों फर्श पर तड़पता रहा युवक; CCTV वायरल

एक ही बाथरूम में 2 शव! धनबाद में महिला और नौकरानी की रहस्यमयी मौत, करंट या कुछ और?



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here