Home बिहार मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, रिटायर्ड बैंक कर्मी दंपती की घर में घुसकर...

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, रिटायर्ड बैंक कर्मी दंपती की घर में घुसकर हत्या, अलग-अलग मंजिल पर मिले शव

21
0

[ad_1]

बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी मोहल्ले में सोमवार शाम एक दंपति की हत्या कर दी गई। बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्मम हत्या कर दी। डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार अपराधी सर्जिकल ग्लव्स पहनकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। अशोक कुंवर के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए, उनके शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। जबकि उनकी पत्नी नीलम कुंवर का शव घर की तीसरी मंजिल पर मिला। पुलिस के अनुसार उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।

पड़ोसी ने किया खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब बेंगलुरु में रहने वाले दंपति के बेटे ने घर के सीसीटीवी कैमरे में गड़बड़ी देखी। उसने तत्काल पड़ोसी को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो दोनों की हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

अशोक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के साथ-साथ हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को सीसीटीवी में दो अपराधी नजर आ रहे हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया उनकी पीठ पर करीब एक दर्जन चाकू के निशान पाए गए हैं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई उनका शव  घर के फर्स्ट फ्लोर पर मिला, वहीं तीसरे फ्लोर पर पत्नी को मारा गया अशोक की हत्या के बाद अपराधियों ने उनकी पत्नी को निशाना बनाया पहले उनके मुंह पर टेप लगाकर बंद किया फिर गले में गमछा लपेटकर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मौके से सर्जिकल ग्लव्स और ईअर फोन किए बरामद

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पड़ोसी ने जब घर के अंदर जाकर दोनों के शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रामबाग चौरी में एक दंपत्ति की हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया चाकू मारकर हत्या की गई लगती है। FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसकी पुष्टि हो पाएगी। बहुत जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा। सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके से टेप मिला है। महिला के मुंह पर टेप लगा दिया गया था। बुलेट इंजरी की बात अभी सामने नहीं आई है। मौके से एक थैला बरामद किया गया है जिसमें ग्लब्स, टेप और ईअर फोन मिला है।

इनपुट: संजीव कुमार (मुजफ्फरपुर)

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here