Home खेल स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत-मिताली को छोड़ा पीछे, T20 WC में खेली छठी...

स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत-मिताली को छोड़ा पीछे, T20 WC में खेली छठी फिफ्टी प्लस रनों की पारी

21
0

[ad_1]

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक टेंशन स्मृति मंधाना का फॉर्म था जो पिछले कुछ मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो रही थी। मंधाना ने टूर्नामेंट का आगाज होने के साथ शुरुआती दो मुकाबलों में अपने प्रदर्शन के दम पर सभी की चिंता को दूर कर दिया है, जिसमें पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। वहीं उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसमें अब वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, जिसमें मंधाना ने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज को पीछे छोड़ा है।

स्मृति मंधाना ने खेली छठी फिफ्टी प्लस रनों की पारी

नीदरलैंड्स महिला टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शैफाली वर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रनों की बड़ी साझेदारी की। वहीं उनके बल्ले से 47 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में स्मृति मंधाना के बल्ले से ये छठी फिफ्टी प्लस रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया जिसमें दोनों ने 5-5 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं। वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने के मामले में मंधाना संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर सूजी बेट्स का नाम है जिन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 8 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं।

टी20 इंटरनेशनल में 600 चौके लगाने वाली बनी पहली महिला-पुरुष खिलाड़ी

स्मृति मंधाना के बल्ले से नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में कुल 11 चौके देखने को मिले, जिसके दम पर वह टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में महिला और पुरुष दोनों में ही 600 या उससे अधिक चौके लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना के नाम पर अभी 168 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.44 के औसत से 4475 रन देखने को मिले हैं जिसमें उन्होंने 604 चौके लगाए हैं। वहीं उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूजी बेट्स का नाम है जिन्होंने कुल 521 चौके लगाए हैं। पुरुष टी20 इंटरनेशनल में अभी सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम पहले नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 477 चौके लगाए हैं।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया ने जीत के साथ ग्रुप-ए की अंकतालिका में मचाई खलबली, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर हासिल की नंबर-1 की पोजीशन

IND vs NED: श्रेयंका पाटिल बीच मैच हुईं में बुरी तरह चोटिल, स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से लेकर जाया गया बाहर

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here