Home वायरल कुत्ते का ये वाला Video हो रहा है खूब वायरल, देखने के...

कुत्ते का ये वाला Video हो रहा है खूब वायरल, देखने के बाद लोगों ने भी किए कमेंट्स

20
0

[ad_1]

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल होता हुआ देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई सारे लोगों की तरफ से खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच ले, वो वायरल हो जाता है। इसमें जुगाड़, ड्रामा, स्टंट, लड़ाई, अतरंगी हरकत, कारनामे आदी देखने को मिलते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे और आप यह भी जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कुत्ते एक पत्थर पर है और उसे दूसरी तरफ जाना है मगर दोनों पत्थरों के बीच में पानी बह रहा है जिसका फ्लो काफी ठीक-ठाक है। वो जैसे ही पानी में उतरता है, उसे पानी के बहाव का अंदाजा लग गया होगा मगर वो रुकता नहीं है और जैसे ही थोड़ा आगे आता है, वो पानी के साथ बहने लगता है। वो कुछ दूर तक बहते हुए ही जाता है लेकिन उसे कहीं निकलने का मौका नहीं मिलता है। कुछ दूर बाद जब पानी का बहाव टूटता है तो उस कुत्ते को बाहर निकलने का मौका मिलता है और वो तुरंत ही निकल जाता है। अब उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है और वहीं कैप्शन में ‘Wholesome’ लिखा हुआ है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- शुक्र है कि वो पानी के बहाव से बाहर निकल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई की जिंदगी मेरे से अच्छी है, वो मेरे से ज्यादा दुनिया देख रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बैचलर जोखिम भरे अकेले रोमांचक सफर का मजा ले रहा है। एक और यूजर ने लिखा- हे भगवान, एक पल के लिए तो मैं डर गया था, मेरा दिल धड़कना भूल गया था, लेकिन ये कितना प्यारा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ तो आपने खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? वायरल हुआ अतरंगी Jugaad

क्या आपने कभी मेट्रो के अंदर ऐसा नजारा देखा है? वायरल हो रहा अतरंगी Video

लोग आखिर कहां से लाते हैं ऐसा अनोखा दिमाग, जरा आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here