Home बिहार 25 हजार के इनामी कुख्यात के भाई की गोलियों से भूनकर हत्या,...

25 हजार के इनामी कुख्यात के भाई की गोलियों से भूनकर हत्या, मौके से आधा दर्जन से अधिक खोखे बरामद

24
0

[ad_1]

बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। भभदेपुर के पास कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है।

इस वारदात को रीगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भभदेपुर के पास अंजाम दिया गया। मृतक का भाई राकेश यादव ₹25,000 का इनामी अपराधी है, जो सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक स्थित जमीन कारोबारी पुट्टू खान हत्याकांड में फरार चल रहा है। बदमाशों ने दिनेश यादव पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुख्यात अपराधी राकेश यादव

Image Source : REPORTER INPUTकुख्यात अपराधी राकेश यादव

आधा दर्जन से अधिक खोखे बरामद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी और रीगा थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक खाली खोखे बरामद किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।

12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

एक अन्य खबर में, बिहार के समस्तीपुर जिले में 20 जुलाई को 12वीं कक्षा की एक छात्रा की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना वैनी थाना क्षेत्र के तेजिया बिशनपुर गांव में सोमवार सुबह हुई। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सुमन कुमारी के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार पांडेय ने बताया, “सुबह छात्रा पैदल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान घर के पास अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से गोली के चार खोखे बरामद किए। प्रथम दृष्टया छात्रा के शरीर पर गोली लगने के तीन निशान मिले हैं।” 

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक और जिला आसूचना इकाई की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर बताया, “परिजनों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।” अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(रिपोर्ट- सौरभ)

ये भी पढ़ें-

आज कहां-कहां होगी बारिश? दिल्ली में तेज बरसात और आंधी का अलर्ट, पढ़िए अन्य राज्यों का Weather Updates

शादी की बात पर जताई थी रजामंदी, अगले ही दिन खेत में मिला युवक का गोली लगा शव



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here