Home अंग प्रदेश भैसूर समेत सास-ससुर पर मारपीट व चेन छीनने का लगाया आरोप

भैसूर समेत सास-ससुर पर मारपीट व चेन छीनने का लगाया आरोप

19
0

[ad_1]

फलका फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के जब्बार टोला की एक महिला ने अपने भेंसूर, सास, ससुर व ननद पर मारपीट, गाली-गलौज, चेन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बीते दिन उसके भेंसूर आलम अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहे थे. इसी दौरान वह अपने घर के बरामदे पर बैठी हुई थी. आरोप है कि उसी समय आलम गाली-गलौज करते हुए उसके पास पहुंचे. बाल पकड़कर उसे आंगन में ले गये. जहां लात-घूंसों से मारपीट की गई. महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसकी सास फरीदा खातून, ससुर नजीर तथा अन्य परिजनों ने भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. उसकी ननद द्वारा गले से चांदी की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी. जिससे वह भयभीत है. घटना के बाद महिला ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई. इधर, मामले की पुष्टि करते हुए फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है. जांच के उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

The post भैसूर समेत सास-ससुर पर मारपीट व चेन छीनने का लगाया आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here