[ad_1]

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :
जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि विक्रमशिला पुल पर परिचालन सात जून की सुबह 11 बजे आम लोगों के लिए हर हाल में चालू करने जा रहे हैं. इससे पहले छह जून को शाम को मीडियाकर्मी, चिकित्सक, बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ताओं से ट्रायल कराया जायेगा.
अब मिलेगी राहत
उन्होंने कहा कि टाइमलाइन का पूरा ध्यान रखा गया. तीन मई को विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के एक माह के अंदर विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करके आमलोगों के जाने के लिए तैयार कर लिया गया. अब अब आमलोगों को राहत मिलेगी. एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि आमलोगों को धैर्य रखने के लिए धन्यवाद देता हूं. पूरी तरह से प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग किया. किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई. आगे कहा कि बेली ब्रिज पर चलने में कोई अगर असहयोग करेगा, चाहे सरकारी कर्मी ही क्यों नहीं हो. उनका सामने से रिकार्ड करके लाना है. उन पर कठोर कार्रवाई होगी.
10 टन की गाड़ी, छोटे मालवाहक वाहन व 12 सवारी वाले वाहन चलेंगे
उन्होंने बताया कि पांच मीटर चौड़ा लेन वाले बेली ब्रिज पर 10 टन की गाड़ी, छोटे सवारी वाहन, जिस पर 10 से 12 लोगों को सवार करके, छोटे मालवाहक वाहन को चलने के लिए आदेश दिया गया है. पुलिस व ड्रोन से नजर रखकर सुरक्षा का ख्याल किया जायेगा. इसी क्रम में बताया कि 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ियां चलेगी. एंबुलेंस को सबसे पहले जाने दिया जायेगा. 34 मीटर वाले ब्रेली ब्रिज पर एक वाहन गुजरने के बाद दूसरे वाहन को गुजारा जायेगा. एक वाहन पार कर जायेगा, फिर दूसरा वाहन दूसरी ओर से आयेगा.
मुख्यमंत्री के निर्देश का हो रहा है पालन, नि:शुल्क नाव की मिल रही है सुविधा
जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से नि:शुल्क नाव परिचालन का अनुपालन हो रहा है. दोनों एसडीओ को निर्देशित किया गया है. राशि भी दे दी गयी है. एसडीओ को नाव वाले अपना वाउचर सुपुर्द करें और सेम डे चेक के माध्यम से अपना पैसा ले लें. आमलोगों से कोई नाविक बीच में रोककर पैसा मांगता है, तो उसका वीडियो बनाएं. उस नाविक को रोकेंगे. नाव को सीज कर लिया जायेगा. नाविक से भी अपील है कि किसी के बहकावे में नहीं आएं. बाउचर लेकर पैसा लें. कंट्रोल रूम में संपर्क करें या एसडीओ से.
The post विक्रमशिला सेतु पर पहले पार करेंगे मीडियाकर्मी, चिकित्सक व प्रबुद्धजन, सात जून को 11 बजे से आमलोगों के लिए होगा चालू appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link
















