Home वायरल Why is there a small hole in a lock, Facts about padlock:...

Why is there a small hole in a lock, Facts about padlock: ताले में नीचे छोटा सा छेद क्यों बना होता है? आज जान लीजिए उसके होने का कारण

20
0

[ad_1]

ताला एक ऐसी जरूरी चीज है जो हर किसी के घर में आपको देखने को मिल जाएगी। कहीं बाहर जाते समय लोग अपने घर के मेन डोर यानी मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर जाते हैं। इसके अलावा कई सारे लोग अपनी बाइक को चोरी होने के डर से उसमें जंजीर लगाकर ताले से लॉक कर देते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान आपको लगभग हर किसी के बैग में वो छोटा सा ताला लगा हुआ मिल जाएगा। कुल मिलाकर बात यह है कि ताला का यूज हर कोई करता है और आज हम आपको उसी ताले से जुड़ी कमाल की जानकारी देने वाले हैं।

ताले को कभी गौर से देखा है?

आपने ताले का यूज तो खूब किया होगा। कभी दरवाजे को बंद करने में तो कभी ट्रैवलिंग के समय बैग को बंद करने के लिए ताला का इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आपने कभी ताले को गौर से देखा है? आप अगर ताले को गौर से देखेंगे तो आप पाएंगे कि कुछ तालों में नीचे एक छोटा सा छेद होता है। अब सवाल यह है कि वो छोटा सा जो छेद होता है, वो क्यों होता है और उसके होने का क्या फायदा है। आइए आपको यह सब बताते हैं।

ताले में छोटा सा छेद क्यों होता है?

आपको बता दें कि पैडलॉक यानी पोर्टेबल ताले के नीचे छोटा सा छेद पानी निकलने के लिए होता है। दरअसल किसी न किसी तरह ताले के अंदर नमी चली जाती है औ अगर उसे ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो ताले के अंदर के हिस्सों को खराब कर सकती है। ऐसे में वो छोटा सा छेद जिसे ड्रेनेज पोर्ट भी कहते हैं, उसके होने की वजह से ऐसा नहीं होता है। आपको बता दें कि इस वजह से ताले के अंदर जंग भी आसानी से नहीं लगती है।

इसके अलावा उस छेद के होने का एक और कारण लुब्रिकेशन भी बताया जाता है। समय के साथ ताले के अंदर घुमने वाले जो हिस्से होते हैं, वो जाम हो सकते हैं और ऐसे में ताला खोलने या बंद करने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में इस छेद के जरिए ताले में थोड़ा लुब्रिकेंट डाला जा सकता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने कभी किसी शादी में ऐसा कुछ देखा है? Video देख लोग बोले- ‘मानसिक बीमार है’

सिक्किम की इस नन्ही बच्ची ने दुनिया को दिया जरूरी संदेश, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट किया प्यारा Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here