Home मनोरंजन Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई...

Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड

22
0

[ad_1]

Taal 2: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘ताल’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस फिल्म को डायरेक्टर सुभाष घई ने सालों पहले बनाया था, जिसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. अब इतने साल बाद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसके सीक्वल ‘ताल 2’ को लेकर हिंट दिया है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

यहां देखें पोस्ट-

सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर क्या पूछा?

सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस से सीधा सवाल पूछा है कि क्या वे चाहते हैं कि वह ‘ताल 2’ बनाएं. उन्होंने कहा कि अगर सीक्वल बनता है तो इसमें नया कास्ट और नया टैलेंटेड डायरेक्टर हो सकता है.

उनका यह पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या वाकई यह क्लासिक फिल्म वापस आएगी.

‘ताल 2’ को मिला था हॉलीवुड में बड़ा सम्मान

डायरेक्टर ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि जब फिल्म की स्क्रीनिंग शिकागो में हुई थी, तब मशहूर हॉलीवुड फिल्म क्रिटिक रोजर एबर्ट ने इसे “प्योर एंटरटेनमेंट” और “इनोसेंस” कहा था.

उन्होंने फिल्म की खास तारीफ करते हुए कहा था कि इसमें पुरानी हॉलीवुड म्यूजिकल फिल्मों जैसा जादू है, जो आजकल कम देखने को मिलता है.

ऐश्वर्या राय और गानों के दीवाने थे लोग

सुभाष घई ने बताया कि हॉलीवुड के वो बड़े क्रिटिक ऐश्वर्या राय की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती देखकर दंग रह गए थे. साथ ही, फिल्म का डांस और गाने भी उन्हें बहुत पसंद आए थे. बता दें कि ‘ताल’ फिल्म के जादुई गाने ऑस्कर जीतने वाले मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान ने बनाए थे, जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं.

अब देखना होगा कि क्या ‘ताल 2’ भी नए चेहरों के साथ ऐसा ही जादू बिखेर पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करने पर बोले Vikram Bhatt, कहा- मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी

The post Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here