[ad_1]
12:19 PM, 11-Oct-2026
बिहार: पटना के मरीन ड्राइव जा रहे थे दो दोस्त, गांधी सेतु पर ट्रक ने कुचला; मचा हड़कंप
बिहार के वैशाली जिले में महात्मा गांधी सेतु की पूर्वी लेन पर शनिवार देर रात पाया नंबर 26 के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक निवासी शौरभ कुमार और सुभई गांव निवासी कुमार कृतिक के रूप में हुई है। और पढ़ें
11:32 AM, 11-Oct-2026
बिहार: पूर्व पार्षद के घर पर गोलियों की बौछार! कार को भी बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित बालूघाट बांध रोड पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद रेखा कुमारी के घर पर कई राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने घर के दरवाजे और वहां खड़ी कार को भी निशाना बनाया। और पढ़ें
10:44 AM, 11-Oct-2026
बिहार: डायल 112 के सिपाही की मौत से हड़कंप, बैरक में सर्विस पिस्टल से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस
बिहार के किशनगंज में डायल 112 में तैनात सिपाही समीर कुमार की सर्विस पिस्टल से गोली लगने के बाद मौत हो गई। रविवार सुबह सदर थाना परिसर स्थित सिपाही बैरक में हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
09:32 AM, 11-Oct-2026
बिहार: 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा! इस दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से मिलते हैं मां के दर्शन
बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित हरपुर बोचहा दुर्गा स्थान में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सप्तमी या अष्टमी तक इंतजार नहीं करना पड़ता। यहां शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मंदिर के पट खोल दिए जाते हैं और नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती व दर्शन का सिलसिला चलता है। और पढ़ें
09:16 AM, 11-Oct-2026
बिहार: पुरी में रील बनाने का शौक बना काल, बेगूसराय के तीन युवक डूबे; एक का शव पहुंचा गांव, दो अब भी लापता
बिहार के बेगूसराय जिले के पपरौर निवासी तीन युवक ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर सात अक्तूबर को रील बनाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर समुद्र में डूब गए। तीनों युवक मजदूरी करने के लिए ओडिशा गए थे। और पढ़ें
09:09 AM, 11-Oct-2026
नवरात्रि : पत्तों से बन रहा खजुराहो मंदिर, दुर्गा पूजा पर यहां उमड़ेगी भीड़; पटना में पूजा का मुहूर्त भी देखें
Navratri 2026 : नवरात्र आज से शुरू हो गया है। घरों के अंदर सुबह से देवी स्तुति चल रही है। ऐसे में शुभ मुहूर्त के साथ पटना में जिस जगह देवी दर्शन के लिए नवरात्र में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहां की तैयारी भी देखें। और पढ़ें
07:48 AM, 11-Oct-2026
बिहार क्राइम: मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को घेरा, एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली
बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर दियारा में मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर घेरकर मारपीट की गई। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने मछली पकड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी। और पढ़ें
07:44 AM, 11-Oct-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
बेगूसराय में चकिया थर्मल रेल क्रॉसिंग के पास एनएच-31 पर शनिवार देर शाम भीषण जाम के बीच खड़े एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर चकिया थाना पुलिस और बरौनी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। और पढ़ें
[ad_2]
Source link















