Home वायरल Interesting facts, laptop charger facts, amazing laptop charger facts, general knowledge: लैपटॉप...

Interesting facts, laptop charger facts, amazing laptop charger facts, general knowledge: लैपटॉप चार्जर में यह छोटा सा सिलेंडर जैसा क्या है? आइए आपको बताते हैं इसका काम

20
0

[ad_1]

हम लोगों के घर में कई सारी ऐसी चीजें हैं जिसका हम रोज इस्तेमाल भी करते हैं मगर उन्हें कभी गौर से नहीं देखते हैं। इसी कारण उससे जुड़ी की रोचक जानकारियां हमें पता नहीं होती हैं। उदाहरण के लिए टॉयलेट के फ्लश में दो बटन क्यों होते हैं, हाथ धोने के लिए जो बेसिन होता है उसमें छोटा सा छेद क्यों होता है, जबकि इन चीजों का इस्तेमाल हम रोज करते हैं। इसी तरह बहुत सारे लोग लैपटॉप का भी यूज करते ही हैं। अगर आपके पास भी लैपटॉप है तो फिर आज हम आपको उसके चार्जर से जुड़ी ऐसी जानकारी देंगे जो आपको अभी तक किसी ने नहीं बताया होगा। आइए फिर आपको वो रोचक जानकारी देते हैं।

चार्जर पर कभी गौर किया है?

आपके पास लैपटॉप है तो फिर आप उसे चार्जर का यूज भी रेगलुर करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर क्या आपने कभी अपने चार्जर के केबल को गौर से देखा है? आपने अगर उस केबल को गौर से देखा है तो फिर आपने देखा होगा कि उस केबल में एक जगह पर बीच में सिलेंडर जैसा कुछ बना होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो उस केबल में एक जगह पर बेलनाकार उभार होता है। लेकिन ये होता क्या है? आपको बता दें कि उसे आमतौर पर फेराइट बीड या फेराइट चोक कहा जाता है।

इस फेराइट बीड का काम क्या होता है?

आपको बता दें कि ये जो फेराइट बीड होता है वो कोई साधारण प्लास्टिक का टुकड़ा नहीं बल्कि एक इलेक्ट्रॉनिक फिल्टर होता है। इसका काम चार्जर और लैपटॉप से ​​पैदा होने वाले हाई-फ़्रीक्वेंसी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस (EMI) और रेडियो-फ़्रीक्वेंसी इंटरफेरेंस (RFI) को कम करना होता है। यह DC वोल्टेज या बिजली की सप्लाई को नहीं बदलता है बल्कि यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी (EMC) को बेहतर बनाता है और उस शोर (नॉइज़) को कम करता है जो आस-पास के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या चार्जर के अपने परफॉर्मेंस पर असर डाल सकता है। आपको बता दें कि कभी-कभी बिना फिल्टर के चार्जिंग केबल रेडियो सिग्नल पकड़कर एंटीना की तरह काम करने लगते हैं, जिसे यह बीड पूरी तरह ब्लॉक कर देता है। इसके साथ ही  यह अनचाहे उतार-चढ़ाव को दबाकर लैपटॉप के नाजुक मदरबोर्ड और बैटरी को खराब होने से बचाता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Quora पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने बर्थडे पर लिया 3 लाख का गिफ्ट और अगले दिन ही कर लिया ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड के उड़े होश



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here