Home बिहार अररिया में तेज रफ्तार का कहर, दो कारों के बीच हुई टक्कर...

अररिया में तेज रफ्तार का कहर, दो कारों के बीच हुई टक्कर में 4 की मौत, 4 घायल

26
0

[ad_1]

देशभर में तेज रफ्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। आज सुबह अररिया में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां 4 लोगों की मौत हो गई। अररिया नगर थाना क्षेत्र के NH-27 पर कुसियार गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर में 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अररिया पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच 27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है। जबकि चार लोग घायल हो गए। 

दरअसल कुसियार गांव बायोडायवर्सिटी पार्क के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी, जिससे साइकिल सवार गैयारी निवासी कोनेन अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक तेजी से भागने लगा, जिससे स्कॉर्पियों अपना लेन छोड़कर दूसरे लेन में एक कार से टकरा गया जिससे स्कॉर्पियों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक महिला भी है। जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पूर्णिया अमौर के विशनपुर निवासी गौतम झा, मायानन्द झा और शांति देवी है। सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार समेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जानें कैसे हुआ हादसा

इस दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी देते हुए अररिया के ट्रैफिक डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार पूर्णिया की तरफ से आ रही थी जिसने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारा जिससे वो डिवाइडर से जा टकराया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्कॉर्पियो वाले ने वहां से भागने की कोशिश की उसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रघुनाथ सिंह ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। 

(रिपोर्ट – अरुण कुमार)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here