[ad_1]
किशनगंज में आइसा और आरवाईए की ओर से बुलाए गए बिहार बंद का सीमित असर देखने को मिला। अधिकांश बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। हालांकि, बहादुरगंज और किशनगंज शहर में विभिन्न संगठनों और छात्र-युवा समूहों ने विरोध-प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह से ही किशनगंज शहर के डे मार्केट, पश्चिम पाली, गांधी चौक, सुभाषपल्ली, रूईधासा, कैल्टेक्स चौक और उत्तर पाली समेत विभिन्न इलाकों में दुकानें खुली रहीं। जिले के सभी प्रखंडों- बहादुरगंज, टेढ़ागाछ, पोठिया, कोचाधामन, दिघलबैंक और ठाकुरगंजमें भी बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जिले के सबसे बड़े थोक बाजार बिशनपुर में भी दुकानें खुली रहीं और सामान्य रूप से खरीदारी जारी रही।
[ad_2]
Source link















