Home वायरल इसे कहते हैं बाल-बाल बचना, आंधी के बीच जो हुआ वो देख...

इसे कहते हैं बाल-बाल बचना, आंधी के बीच जो हुआ वो देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, देखें Video

21
0

[ad_1]

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि इंसान पूरी तरह से हैरान हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो अकसर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे और अभी भी आपकी फीड पर ऐसे वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो आपको और कई सारे लोगों को हैरान कर सकता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आया है और कहां का है यह वीडियो है। उसके बाद आपको बताएंगे कि वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कैसा रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तेज आंधी आ रही है और इसी आंधी में एक महिला जिसने पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं, वो कहीं जा रही है। तभी अचानक एक छत पर लगा शेड उस तेज आंधी के कारण उड़ जाता है और उड़ते हुए उस महिला के करीब आ जाता है। वो शेड महिला के गले के पास तक पहुंच गया था। महिला उसे तुरंत थोड़ा दूर करती है और भागकर कहीं सेफ जगह पर जाती है तो महिला की जान बचती है वरना वो शेड जितनी तेजी से महिला के गले के पास पहुंचा था, महिला का गला भी कट सकता था।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही साथ कैप्शन में इस मामले की जानकारी भी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कल शाम आए तूफान से एक टिन शेड उड़ गया। एक महिला की जान बाल-बाल बची, उसकी गर्दन लगभग कट ही गई थी।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उन्होंने सचमुच सड़क के बीचों-बीच ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ फिल्म के प्लॉट को रिजेक्ट कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान, कैसे हुआ ये भाई, उम्मीद है कि वो ठीक होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- आजकल ये टिन शेड हर जगह लगे हुए है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- बाल बाल बची है वो महिला।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कर्मा की स्पीड तो 5G से भी तेज निकली, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

370 की बिरयानी को लेकर मुंबई पुलिस ने बना डाला Meme, सोशल मीडिया पर गजब हो रहा वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here