Home अंग प्रदेश बिहार में बाढ़ की स्थिति :कहां सड़क बही, कहां डायवर्सन कटा? बाढ़...

बिहार में बाढ़ की स्थिति :कहां सड़क बही, कहां डायवर्सन कटा? बाढ़ में फंसे 30 घरों के लोग, आठ जिलों में अलर्ट – Know About Bihar Flood Situation Near My Area On Maps Google Bihar Flood Live Bihar News Update In Hindi

23
0

[ad_1]

know about bihar flood situation near my area on maps google bihar flood live bihar news update in hindi

बिहार में बाढ़
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पिछले महीने बिहार में सामान्य से 33 प्रतिशत(लगभग 152 मिलीमीटर) कम बारिश हुई। राज्य में करीब 21 साल बाद ऐसे हालात बने हैं, जिससे लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहे। सितंबर की शुरुआत में तापमान में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन अब भी राज्य में पर्याप्त बारिश नहीं हो रही। इस महीने भी औसत बारिश होने की संभावना कम ही है। कम बारिश के बावजूद, बिहार पर बाढ़ का संकट गहराया हुआ है। जिधर का गूगल मैप डालिए, बाढ़ के खतरे से आगाह किया जा रहा है।


पटना में गंगा नदी कई स्थानों पर सड़कों तक पहुंच गई है। सोन नदी उफान पर है, जबकि नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का रूप उग्र बना हुआ है। हिमनद पिघलने और बारिश के चलते गंडक नदी का जलस्तर भी कम नहीं हो रहा है। इसके अलावा बूढ़ी गंडक, बागमती, घाघरा और पुनपुन नदियां भी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं।

इसके चलते कहीं कटाव में मकान और मंदिर बह रहे हैं, तो कहीं सड़कों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और सुरक्षा के लिहाज से बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली काट दी गई है। आइए, जानते हैं मौजूदा हालात का पूरा अपडेट।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here