Home अंग प्रदेश Bihar:टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर सड़क धंसी; बारिश के बाद...

Bihar:टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर सड़क धंसी; बारिश के बाद सर्विस रोड पर दरार-गड्ढे देख लोग चौंके – One Night’s Rain Exposes Nhai Service Road Of Kishanganj Nh-327e Caves In Allegations Of Corruption

19
0

[ad_1]

किशनगंज जिले के बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग NH 327E पर बुधवार को भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया। जीरनगाछ टोल प्लाजा से पहले मंगली चौक के समीप हाईवे का सर्विस रोड एक रात की बारिश के बाद धंस गया। सड़क पर गहरी दरारें और बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे वाहन चालकों में चिंता है।

घंटों तक नहीं लगी बैरिकेडिंग, बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क धंसने के घंटों बाद तक सुरक्षा चिन्ह या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी। रात के अंधेरे में यह स्थिति खतरनाक हो सकती है, जिससे दोपहिया और छोटे वाहन दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप

लोगों ने NHAI की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना यह हाईवे निर्माण के महज 2-3 साल में ही धंस गया, जो घटिया निर्माण सामग्री और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। एक रात की बारिश के बाद सर्विस रोड का इस तरह धंसना निर्माण में भारी लापरवाही दर्शाता है।

यातायात पर भी पड़ा असर

यह मार्ग ठाकुरगंज, पौआखाली और बहादुरगंज जाने वाले सैकड़ों वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। सर्विस रोड धंसने से मुख्य हाईवे पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है।

जांच और कार्रवाई की मांग तेज

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और NHAI से तत्काल मौके पर सुरक्षा घेरा लगाने और सड़क की मरम्मत शुरू करने की मांग की है। उन्होंने निर्माण कार्य में शामिल ठेकेदारों और इंजीनियरों की जांच कर कार्रवाई करने की भी मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।ॉ

ये भी पढ़ें: दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, मां बेटे समेत चार की मौत; बिहार में बड़ा हादसा

डीएम ने दिए जांच के संकेत

फिलहाल NHAI के किसी अधिकारी का इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। हादसे की आशंका के बीच लोग स्वयं वहां ईंट-पत्थर रखकर आने-जाने वालों को सचेत कर रहे हैं। वहीं, डीएम विशाल राज ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here