Home अंग प्रदेश Bihar:कार को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह! मजदूरों से भरी...

Bihar:कार को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह! मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 15 की हालत नाजुक – Bus Carrying Laborers Overturned While Trying Avoid Car 25 Injured 15 In Critical Condition In Katihar Bihar

21
0

[ad_1]

कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब नवादा जिले से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 से 70 मजदूर सवार थे, जो ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कार सामने आ जाने से बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मचा कोहराम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी।

राहत-बचाव में जुटी पुलिस और प्रशासन

सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

15 मजदूरों की हालत गंभीर, रेफर किए गए मरीज

इस हादसे में कुल 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीत कुमार के अनुसार, गंभीर रूप से घायल सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें: वज्रपात या ऐसी अन्य आपदाओं में मौत पर सरकार देती है कितना मुआवजा, कैसे मिलता है और किसे?

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा कार को बचाने के प्रयास में बस के अनियंत्रित होने के कारण हुआ।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here