Home वायरल himachal tourists hanging out, tourist video viral, viral video, viral news :...

himachal tourists hanging out, tourist video viral, viral video, viral news : कसोल में चलती कार से लटकते टूरिस्ट्स का Video वायरल

33
0

[ad_1]

Viral Video : हिमाचल प्रदेश के कसोल से वायरल हुए एक वीडियो ने लोकप्रिय हिल स्टेशन, विशेष रूप से पर्यटकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले संकरे और घुमावदार रास्तों पर सड़क सुरक्षा को लेकर बहस को फिर से हवा दे दी है। दरअसल, सार्वजनिक स्थानों पर पर्यटकों के व्यवहार पर कुछ समय से ऑनलाइन चर्चा चल रही है। हिमाचल प्रदेश के कसोल से आए एक हालिया वीडियो ने इस मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। वीडियो में पर्यटक पहाड़ी सड़क पर चलती कार की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर बिना शर्ट के लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस व्यवहार की कई यूजर्स ने आलोचना की है और इसे असुरक्षित और गैरजिम्मेदाराना बताया है। 

एक्स पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @iNikhilsaini नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में यूजर ने लिखा कि, ‘क्या फैंटेसी है ये कपड़े खोल के गाड़ी पर घूमने की, वो भी पहाड़ों में? एक बार के लिए बीच एरिया में भी समझ आ जाएगा, लेकिन पहाड़? आसपास के अन्य पर्यटकों को देखो, स्थानीय महिलाएं भी आसपास घूम रही हैं। यह किस तरह की बेशर्मी है? इस व्यवहार का कहीं भी बचाव नहीं किया जा सकता है। ऐसे कुछ लोग पूरे राज्य की छवि खराब कर देते हैं।’

यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये विशेष प्रजाति हैं। बुद्धि का खेल है। वरना कोई समझदार जानवर ऐसा कभी नहीं करेगा।’ 


दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।’ 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘पहाड़ों में पर्याप्त पर्यटक आते हैं जिससे उनकी अर्थव्यवस्था चलती है। अगर कानून का शासन लागू नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब दंगे भड़क उठेंगे।’  

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘मुझे यकीन है कि बहुत से लोग मुझसे सहमत होंगे, मैं यह बात एक महिला के तौर पर नहीं बल्कि एक परिवार की मुखिया के तौर पर कह रही हूं, ऐसे लोगों को देखकर मुझे अपने परिवार की सुरक्षा का थोड़ा डर लगता है।’  

पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘मैं इसे 90 के दशक की शुरुआत से महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों/पर्यटन स्थलों में देखता आ रहा हूं। यह बीमारी अब हिमालय तक पहुँच गई है। यह बेहद असभ्य, अभद्र और घृणित है।’ 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

कोचिंग और ट्यूशन में क्या अंतर होता है, कभी सोचा है इसका जवाब; आइए जानते हैं

क्या सचमुच फ्रांस में मर चुके इंसानों से भी शादी हो सकती है? जानिए इस अजब-गजब कानून का इतिहास

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here