Home अंग प्रदेश टीएनबी कॉलेजिएट में आधुनिक पार्क का मंत्री ने किया शिलान्यास, टहलने-मनोरंजन की...

टीएनबी कॉलेजिएट में आधुनिक पार्क का मंत्री ने किया शिलान्यास, टहलने-मनोरंजन की मिलेगी सुविधा

20
0

[ad_1]

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर. टीएनबी कॉलेजिएट मैदान परिसर में प्रस्तावित आधुनिक पार्क निर्माण परियोजना का शिलान्यास नगर विकास एवं आवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा एवं पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया. इस पार्क का निर्माण लगभग 2.32 करोड़ रुपये की लागत से कराया जायेगा. निर्माण एजेंसी का चयन पहले ही किया जा चुका है और उसे 12 माह के अंदर कार्य पूरा करना होगा.पार्क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को कई तरह के लाभ मिलेंगे. यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. पार्क विकसित होने से आसपास की हवा और पानी की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है. इसके अलावा सामाजिक गतिविधियों और आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा मिलेगा. पार्क तैयार होने के बाद लोगों को टहलने, खेलने और व्यायाम करने के लिए बेहतर एवं पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा.शिलान्यास कार्यक्रम में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, नगर विधायक रोहित पांडेय, डॉ. प्रीति शेखर समेत कई पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

ये होंगी सुविधाएं

टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में बनने वाले मॉडल पार्क में पवेलियन, पाथवे, जॉगिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, खेल एरिया, लॉन गार्डन, बाउंड्री एनक्लोजर वॉल, ओपन जिम, बच्चों के लिए मिनी पार्क, सैंड पिट, सेंट्रल पार्क, आकर्षक प्रवेश द्वार, इंटरएक्टिव प्लाजा, गार्ड रूम, टिकटिंग काउंटर, बागवानी उपकरणों के लिए स्टोर रूम, पेयजल और शौचालय की सुविधाओं का निर्माण कराया जायेगा. इसके अलावा फूलों की क्यारियों के साथ पार्क के मध्य में विकसित इनबिल्ट प्लांटर इसकी खूबसूरती को और बढ़ायेंगे.

पार्क तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए पीसीसी एप्रोच रोड का भी निर्माण किया जायेगा. पार्क के प्रवेश मार्ग और आंतरिक रास्तों की चौड़ाई लगभग 3.5 से 4 मीटर होगी, जिससे लोगों की आवाजाही सुविधाजनक हो सकेगी.

The post टीएनबी कॉलेजिएट में आधुनिक पार्क का मंत्री ने किया शिलान्यास, टहलने-मनोरंजन की मिलेगी सुविधा appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here