Home अंग प्रदेश Clash Between Two Groups Over A Drainage Dispute 15 Injured Including A...

Clash Between Two Groups Over A Drainage Dispute 15 Injured Including A Jdu Leader – Bihar News

21
0

[ad_1]

मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के मसूदानपुर कमराय गांव में नाली को लेकर हुए विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुदाल चले, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद 11 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जदयू नेता समेत कई लोग घायल

पहले पक्ष से 23 वर्षीय पीयूष आनंद, 30 वर्षीय हिमांशु शेखर, 40 वर्षीय रंजीत ठाकुर, 28 वर्षीय दिव्यांशु शेखर, 55 वर्षीय जदयू प्रदेश महासचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) विनोद कुमार ठाकुर तथा 17 वर्षीय आयुष आनंद को मायागंज रेफर किया गया। वहीं रीता देवी और पूनम देवी को मामूली चोटें आई हैं।

दूसरे पक्ष के पांच लोगों की हालत गंभीर

दूसरे पक्ष से 46 वर्षीय शैम्पुल देवी, 22 वर्षीय राजा कुमार, 35 वर्षीय मंगल कुमार, 60 वर्षीय केलू साह और 61 वर्षीय सुनीता देवी को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल भेजा गया। रामकुमार और सुलेखा देवी को हल्की चोटें आई हैं।

नाला भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद

ग्रामीणों के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ, जब मंगल कुमार साह अपने घर के बाहर स्थित नाले को मिट्टी से भर रहे थे। इसका विनोद कुमार ठाकुर और उनके परिजनों ने विरोध किया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

निजी जमीन या सरकारी नाला? इसी बात पर भिड़े दोनों पक्ष

मंगल कुमार साह का दावा है कि नाला उनकी निजी जमीन पर है, जबकि विनोद कुमार ठाकुर का कहना है कि वह सरकारी नाला है और उस पर नल-जल योजना का पाइप भी लगा हुआ है। इसी विवाद ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें: किन बातों को लेकर लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप? कहा- सब पागल हो गए हैं

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।  हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here