Home झारखंड रांची में RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमले की पड़ताल तेज, ATS...

रांची में RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमले की पड़ताल तेज, ATS को सौंपी गई जांच; अब तक हुए ये बड़े खुलासे

22
0

[ad_1]

Ranchi RSS Office Attack: झारखंड में रांची के चुटिया थाना स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के प्रांतीय कार्यालय पर 16 जून की रात हुए पेट्रोल बम हमले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अब मामले की जांच को आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) को सौंप दिय गया है।

पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षकों के संयुक्त नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली। फिर, पुलिस ने कोडरमा और बोकारो पुलिस की मदद से सैफ अंसारी और अमन अंसारी उर्फ गोलू को गझंडी रेलवे स्टेशन के पास से तब दबोचा, जब वे झारखंड से बाहर भागने की फिराक में थे। उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी सायम सुजान को रांची से गिरफ्तार किया गया।

मुठभेड़ में घायल हुआ 1 आरोपी

18 जून की सुबह करीब 11:30 बजे, कोतवाली थाना में हिरासत में रखा गया मुख्य आरोपी सैफ अंसारी शौचालय जाने के बहाने सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर वेंटिलेशन और शीशा तोड़कर फरार हो गया। फरार होने की सूचना मिलते ही शहर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। मांडर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे धर दबोचा। भागने के दौरान, आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर दोबारा भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस की तरफ से की गई सीमित फायरिंग में सैफ अंसारी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में दुबई कनेक्शन आया सामने

जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से एक आरोपी पूर्व में दुबई में काम करता था। दुबई में रहने के दौरान ही वह देश विरोधी तत्वों के संपर्क में आया। दुबई में ही उस आरोपी की मुलाकात राना हुसैन उर्फ राना जी और शाहबाज आलम उर्फ भट्टी से हुई थी। जांच में यह बात सामने आई है कि राना हुसैन और शाहबाज आलम तहरीक-ए-तालिबान हिंद या संबंधित विंग से जुड़े हुए हैं। सूत्रों का दावा है कि दुबई में ही इन हैंडलर्स ने आरोपी का ब्रेनवॉश किया और उसे रांची स्थित आरएसएस के प्रदेश कार्यालय को निशाना बनाने का एक विशेष टास्क सौंपकर भारत भेजा था।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीते 16 जून की देर रात निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल बम फेंका था। इस मामले में BNS सुसंगत धाराओं सहित विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और UAPA एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

(इनपुट- मुकेश सिन्हा)

ये भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव में BJP समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की जीत, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका!



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here