Home अंग प्रदेश 25 लाभुकों को अनुदान पर बकरियां, स्वरोजगार की पहल

25 लाभुकों को अनुदान पर बकरियां, स्वरोजगार की पहल

22
0

[ad_1]

Katihar Goat Distribution: कटिहार जिले के प्राणपुर पशु चिकित्सालय भवन परिसर में मंगलवार को समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत बकरी वितरण शिविर का आयोजन किया गया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार मेहता ने चयनित 25 लाभुकों के बीच अनुदानित दर पर तीन-तीन बकरियों का वितरण किया.

सरकार की योजना से मिलेगा स्वरोजगार

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार मेहता ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना संचालित की जा रही है. योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आय में वृद्धि करना है.

25 लाभुकों को मिला योजना का लाभ

शिविर के दौरान प्राणपुर प्रखंड के 25 चयनित लाभुकों को तीन-तीन बकरियां उपलब्ध कराई गईं. अधिकारियों ने लाभुकों से बकरी पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की अपील की.

जिले के सभी प्रखंडों में होगा वितरण

Katihar Goat Distribution: डॉ. मेहता ने बताया कि इस योजना के तहत कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में चयनित लाभुकों के बीच अनुदानित दर पर बकरियों का वितरण किया जाएगा. इससे अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भ्रमण पशु चिकित्सा पदाधिकारी चलंत, डॉ. प्रमोद कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका सिंह सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ:तीन महीने बाद भी नहीं हुई आजमनगर-रोहिया घाट की नीलामी, राजस्व नुकसान और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here