Home बिहार सीतामढ़ी में हथकड़ी लगाकर NEET परीक्षा देने पहुंचा कैदी, कोर्ट की अनुमति...

सीतामढ़ी में हथकड़ी लगाकर NEET परीक्षा देने पहुंचा कैदी, कोर्ट की अनुमति के बाद परीक्षा केंद्र पर हुई एंट्री

23
0

[ad_1]

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक कैदी हाथों में हथकड़ी लगाए देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचा। इस दृश्य को जिसने भी देखा, वह दंग रह गया। कड़े सुरक्षा घेरे और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इस परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। कैदी की पहचान अफजद अली, पिता मंसूर अंसारी, निवासी कन्हौली बगहा, सीतामढ़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अफजद अली मारपीट के एक मामले में सीतामढ़ी जेल में बंद है। इस बीच उसने NEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था और उसका परीक्षा केंद्र डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल में निर्धारित किया गया था। सीतामढ़ी न्यायालय से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। 

पुलिसकर्मियों की निगरानी में अली पहुंचा परीक्षा केंद्र


पुलिसकर्मियों की निगरानी में अफजद अली परीक्षा केंद्र पहुंचा, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परीक्षा में शामिल होने दिया गया। परीक्षा केंद्र पर हथकड़ी लगाए कैदी को देखकर परीक्षार्थियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसे परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया गया है।

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा के दिन कैदी को जेल से सीधे परीक्षा केंद्र ले जाया गया। पुलिस के जवानों ने उसे चारों तरफ से घेर रखा था और उसके हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। जब वह परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पहुंचा, तो वहां मौजूद अन्य छात्र और उनके अभिभावक यह नजारा देखकर चौंक गए। केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश पत्र की गहनता से जांच की। इसके बाद, परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कैदी को केंद्र के भीतर जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, परीक्षा हॉल के अंदर सुरक्षा और नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई की गई, ताकि अन्य परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

सीतामढ़ी जिले के 6 केंद्रों पर हो रहा री NEET का एग्जाम

सीतामढ़ी में री-नीट परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जा रहा है। सीतामढ़ी जिले में इस परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष खाका तैयार किया है। जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों का चयन उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कवरेज को ध्यान में रखकर किया गया है। इन केंद्रों पर कुल 3,538 अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सभी छात्रों को नए सिरे से जारी किए गए एडमिट कार्ड और गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है।

(रिपोर्ट: सौरभ)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here