Home वायरल What is the average life in Bihar and US : बिहार और...

What is the average life in Bihar and US : बिहार और अमेरिका में कैसा होता है औसत जीवन

26
0

[ad_1]

Viral Video: बिहार के एक इंस्टाग्राम यूजर ने भारत में अपनी जीवनशैली की तुलना अमेरिका में अपनी नई वास्तविकता से करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसके बाद ऑनलाइन काफी चर्चा छिड़ गई है। उन्होंने बताया कि उनके होमटाउन के लोग अक्सर उनके पास मौजूद मॉर्डन गैजेट्स, नौकरी और लगातार यात्राओं को देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। हालांकि, उनका दावा है कि जो उनके देश में लग्जरी माना जाता है, वह एक आम अमेरिकी के लिए बुनियादी आराम की बात है।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @arham_987 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘बिहार में औसत जीवन बनाम अमेरिका में औसत जीवन। एक ही व्यक्ति… लेकिन वास्तविकता बिलकुल अलग।’ उन्होंने बताया कि भारत में लोग हमेशा अमेरिका में उनकी लाइफस्टाइल को देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। इश्तियाक ने याद करते हुए बताया कि लोग अक्सर उनसे कहते हैं कि वे अच्छी खासी कमाई करते हैं, नवीनतम आईफोन मॉडल का इस्तेमाल करते हैं, उनकी नौकरी अच्छी है और वे अक्सर यात्रा करते हैं। 

बिहार का लग्जरी अमेरिका में बेसिक

वे आगे बताते हैं कि, उनके होमटाउन के लोग जिसे लग्जरी लाइफस्टाइल मानते हैं, वह वास्तव में एक सामान्य अमेरिकी जीवन है। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाहे तो अधिक कमाने के महत्वपूर्ण अवसर मौजूद हैं। वे बोले कि, ‘मेरी तुलना के पीछे का उद्देश्य किसी भी देश को सामान्यीकृत करना या उसे कमतर आंकना नहीं था, बल्कि दोनों स्थानों पर एक आम व्यक्ति द्वारा अनुभव की जाने वाली जीवन की औसत गुणवत्ता में अंतर को उजागर करना था। अमेरिका में रहने और काम करने के अपने व्यक्तिगत अनुभव से मैंने देखा है कि यहां औसत व्यक्ति के लिए बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक प्रणालियों और आय स्थिरता तक पहुंच अधिक सुसंगत होती है।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत में अपार क्षमता है और यह तेजी से प्रगति कर रहा है। असमानता अक्सर जनसंख्या के आकार, बुनियादी ढांचे के वितरण और आर्थिक असमानता जैसे कारकों के कारण होती है, न कि क्षमता या प्रतिभा के कारण।’  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स के रिएक्शन की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘यह तो कमाल है।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘लगे रहो भाई।’ तीसरे ने पूछा, ‘तुम अमेरिका कैसे आ गए?’  


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

स्वादिष्ट खाना, शानदार स्वागत और बेहिसाब मस्ती… जब जयपुर की शाही शादी में पहुंचा बिन बुलाया विदेशी टूरिस्ट, VIDEO  

Video: भारत से कितना अलग है अमेरिका के ऑफिस का वर्क कल्चर? भारतीय शख्स के दावों पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here