Home वायरल जुगाड़ तो मैंने खूब देखा मगर ऐसा नहीं देखा, वायरल हो रहा...

जुगाड़ तो मैंने खूब देखा मगर ऐसा नहीं देखा, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

26
0

[ad_1]

आज के समय में ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो यह कहें कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी से इस तरह जुड़ गया है कि वो लोग उसके बिना रह ही नहीं पाते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे ही और हर दिन कुछ देर एक्टिव भी रहते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और हर वायरल वीडियो में कुछ न कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप अगर बाइक चलाते हैं तो फिर उसके जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे RC और उसके साथ लाइसेंस और बाइक के इंश्योरेंस का कागज कहां रखते हैं? आप या तो उन्हें साथ में लेकर चलते होंगे या फिर उन्हें फोन में रखते होंगे मगर एक आदमी ने अनोखा तरीका खोजा जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि वो इन कागजों की माइक्रो कॉपी निकलवा लिया है और फिर उन्हें अपनी स्कूटी की चाभी के साथ लगा दिया है। इसका मतलब वो इन कागजों को Key-Ring बनाकर रख रहा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा जुगाड़ आपने शायद ही कभी देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर manniautomobiles नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- चोरी होने पर गाड़ी के साथ कागज फ्री में जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बस चाबी संभालकर रखना। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने मेरे भतीजे का बना रखा है, मजे के लिए। चौथे यूजर ने लिखा- ट्रैफिक वाले मानेंगे इसे। पांचवें यूजर ने लिखा- असली मांगते हैं, कॉपी नहीं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वायरल हो रहा ये Video देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, कई लोगों ने कमेंट भी किए

शख्स ने की ऐसी बेईमानी जो आपको भी हैरान कर देगी, Video हो रहा है वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here