Home अंग प्रदेश Munger Robbery Solved In 36 Hours; Five Arrested, Rs 8.46 Lakh Cash,...

Munger Robbery Solved In 36 Hours; Five Arrested, Rs 8.46 Lakh Cash, Arms And Bike Recovered – Bihar News

19
0

[ad_1]

बिहार के मुंगेर जिले में 8.82 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोचाही गांव के पास 2 जुलाई को हथियार के बल पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 8.46 लाख रुपये की नकदी, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूरे मामले का खुलासा सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने प्रेस वार्ता में किया।

व्यापारियों से वसूली कर लौट रहे एजेंटों से हुई थी लूट

डीएसपी ने बताया कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार और सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा निवासी सन्नी, व्यवसायी गोपाल शाह के एजेंट के रूप में विभिन्न व्यापारियों से रुपये की वसूली कर बरियारपुर से मुंगेर लौट रहे थे। इसी दौरान बोचाही गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर 8.82 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में मुफस्सिल थाना, जिला आसूचना इकाई, बरियारपुर थाना और नया रामनगर थाना की पुलिस को शामिल किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय सूचना और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने नया रामनगर थाना क्षेत्र के इटहरी गांव निवासी नीरज सिंह उर्फ नवीन सिंह को हिरासत में लिया।

मास्टरमाइंड की निशानदेही पर चार और गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान नीरज सिंह उर्फ नवीन सिंह ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर उसके घर से 4.50 लाख रुपये बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला निवासी विद्यासागर सिंह उर्फ वक्कू सिंह, विजयनगर निवासी बबलू मंडल तथा लाइनर की भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार और मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया।

नकदी, हथियार और वाहन बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई कुल 8.46 लाख रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही इस मामले के सफल उद्भेदन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली टीम, जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह, डीआईयू प्रभारी धीरेंद्र पाठक, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, नया रामनगर थानाध्यक्ष रविंद्र वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं, उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here