Home अंग प्रदेश एनएच-31 से रेल स्टेशन जोड़ने वाली सड़क जर्जर, गड्ढों और जलजमाव से...

एनएच-31 से रेल स्टेशन जोड़ने वाली सड़क जर्जर, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी

22
0

[ad_1]

एनएच-31 से अयोध्यागंज बाजार और कुरसेला रेल स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है और गहरे गड्ढे बन गए हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है.

डीएसएनएल एक्सचेंज के सामने सबसे अधिक क्षति

कटिहार-कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट के अनुसार, सड़क का कालीकरण लगभग तीन स्थानों पर पूरी तरह उखड़ गया है. सबसे अधिक क्षति डीएसएनएल एक्सचेंज के सामने स्थित कलवर्ट के ऊपर हुई है, जहां सड़क टूटकर बड़ा गड्ढा बन गया है. बारिश का पानी भर जाने से गड्ढा दिखाई नहीं देता और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है.

बाजार और स्टेशन तक पहुंचना हुआ मुश्किल

यह सड़क अयोध्यागंज बाजार और कुरसेला रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से बाजार और स्टेशन आते-जाते हैं. बरसात के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है तथा टूटे हिस्सों में पानी जमा होने से सड़क को और नुकसान पहुंच रहा है.

स्थानीय लोगों ने मरम्मत की उठाई मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है. लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी और आवागमन बाधित हो सकता है.

ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

The post एनएच-31 से रेल स्टेशन जोड़ने वाली सड़क जर्जर, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here