[ad_1]
11:24 AM, 15-Jul-2026
Bihar: गया के सात प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, अब गांव के छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा शहर
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत गया जिले के सात प्रखंडों में बुधवार से नए राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होंगे। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन कम होने की उम्मीद है। और पढ़ें
10:42 AM, 15-Jul-2026
Bihar: नौ नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का आज होगा उद्घाटन, शिक्षक ही निभाएंगे प्राचार्य से क्लर्क तक की जिम्मेदारी
सारण जिले में बुधवार को नौ नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन होगा। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि उद्घाटन से पहले ही शिक्षकों, कर्मचारियों और बुनियादी संसाधनों की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई कॉलेजों में एक ही शिक्षक के भरोसे पूरी व्यवस्था संचालित हो रही है। और पढ़ें
10:23 AM, 15-Jul-2026
Bihar: बीपीएससी APO परीक्षा आज, एक मिनट की देरी पड़ी भारी; गेट बंद होने के बाद अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश
बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा बुधवार को राज्य के पांच शहरों के 81 केंद्रों पर आयोजित हुई। मुजफ्फरपुर के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। मोतीझील स्थित बीबी कॉलेज केंद्र पर एक मिनट की देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला।
09:58 AM, 15-Jul-2026
Bihar: ‘कागज-कलम क्या फ्री में आते हैं?’, आवेदन लिखने के बदले पैसे लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल; मचा हड़कंप
पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सादे लिबास में एक व्यक्ति आवेदन लिखने के बदले पैसे लेते दिखाई दे रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह पुलिसकर्मी है। और पढ़ें
09:40 AM, 15-Jul-2026
Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, विरोध में लोगों ने किया बवाल; परिजन बोले- तेजाब डालकर जलाया
Patna Crime News: पटना में बंटी यादव के हत्यारों को पुलिस अब तक तक पकड़ नहीं पाई है। इस बीच एक और युवक की हत्या हो गई है। अपराधियों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा पूरी तरह जला दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है। आइये जानते हैं पूरा मामला… और पढ़ें
08:30 AM, 15-Jul-2026
Bihar: ऑपरेशन लंगड़ा से कांपे बदमाश, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल; पैर में लगी गोली
खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अखिलेश सिंह के पैर में गोली लगी। एसपी भानु प्रताप सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
08:12 AM, 15-Jul-2026
Bihar: दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?
समस्तीपुर निवासी सूरज सोनी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं और महिला के पहले पति पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच का इंतजार कर रही है। मामले की सच्चाई अब जांच के बाद ही सामने आएगी। और पढ़ें
07:28 AM, 15-Jul-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात थार सवार युवकों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो युवक फरार हो गए। घटनास्थल से चार खोखे, एक थार और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। और पढ़ें
[ad_2]
Source link















