Home खेल इंग्लैंड क्रिकेट से आई बड़ी खबर, जो रूट फिर बन सकते हैं...

इंग्लैंड क्रिकेट से आई बड़ी खबर, जो रूट फिर बन सकते हैं इंग्लिश टेस्ट टीम के कप्तान

26
0

[ad_1]

इंग्लैंड क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खाली हुई कप्तानी की सीट को लेकर कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB अनुभवी रूट पर दोबारा भरोसा जताने की तैयारी में है।

कप्तानी की रेस में ब्रूक से आगे रूट 

ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इस फैसले का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, बेन स्टोक्स के उपकप्तान हैरी ब्रूक को भविष्य का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन बोर्ड फिलहाल उन्हें यह जिम्मेदारी देने के पक्ष में नहीं दिख रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ECB का मानना है कि ब्रूक को पहले अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान देने का मौका दिया जाना चाहिए, जबकि टीम को इस समय एक अनुभवी और स्थिर नेतृत्व की जरूरत है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी इसका संकेत देखने को मिला था। लंदन के एक नाइटक्लब से जुड़े विवाद के कारण स्टोक्स निलंबित थे, तब टीम की कमान हैरी ब्रूक को नहीं बल्कि जो रूट को सौंपी गई थी। टीम मैनेजमेंट का मानना था कि उस समय अनुभवी खिलाड़ी के हाथों में नेतृत्व अधिक सुरक्षित रहेगा। क्रिकेट स्पेशलिस्ट इसकी तुलना उस दौर से भी कर रहे हैं जब स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टिम पेन को कप्तान बनाया था।

द एथलेटिक की रिपोर्ट के अनुसार, ECB 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जो रूट को कप्तान नियुक्त कर सकता है। इतना ही नहीं, बोर्ड उन्हें अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज की तैयारियों तक भी इस भूमिका में बनाए रखने पर विचार कर रहा है।

जो पहले भी रह चुके हैं कप्तान

जो रूट इससे पहले 2017 से 2022 तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया और इस दौरान इंग्लैंड को 27 जीत दिलाईं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के कठिन दौरों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। अब एक बार फिर इंग्लैंड की नजरें अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज पर है।

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स ने अपने चार साल के कार्यकाल में मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर बदल दी थी। आक्रामक बैजबॉल शैली ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम को कई यादगार जीत दिलाईं। हालांकि, एशेज और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी। कप्तान के अलावा इंग्लैंड को अभी टेस्ट टीम का हेड कोच भी नियुक्त करना है। ब्रेंडन मैकुलम के बाद एंडी फ्लावर को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया।

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here