Home अंग प्रदेश शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने दो शिक्षकों को किया सम्मानित, अंगवस्त्र...

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने दो शिक्षकों को किया सम्मानित, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट

19
0

[ad_1]

कटिहार : लायंस क्लब ऑफ कटिहार की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक कुमार रवि और शिक्षिका नीलम कुमारी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि

समारोह को संबोधित करते हुए क्लब की अध्यक्ष लायन लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है. शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है.

आयोजन के मुख्य बिंदु

  • शिक्षक कुमार रवि और शिक्षिका नीलम कुमारी सम्मानित.
  • दोनों शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया.
  • शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर दिया गया जोर.
  • लायंस क्लब की ओर से शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित.

इनकी रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी चेयरपर्सन लायन अंकिता सरकार की सक्रिय भूमिका रही. समारोह में लायन अनिल चमंडिया, जयप्रकाश गुप्ता, पंकज पूर्वे, नरेश प्रसाद चौधरी, बबीता गुप्ता, प्रीतम पूर्वे, प्रतिमा चौधरी, निरंजन कुमार, निभा कुमारी एवं पूर्व अध्यक्ष लायन काजल महाशेठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

फोटो कैप्शन- शिक्षक कुमार रवि और शिक्षिका नीलम कुमारी को सम्मानित करते लायंस क्लब के पदाधिकारी.

The post शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने दो शिक्षकों को किया सम्मानित, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here