Home वायरल एक सिंपल सवाल मगर बच्चे का जवाब हंसने पर मजबूर कर देगा,...

एक सिंपल सवाल मगर बच्चे का जवाब हंसने पर मजबूर कर देगा, Video हो रहा है वायरल

15
0

[ad_1]

हर स्कूल में और हर क्लास में एक न एक बच्चा ऐसा मिल जाता है जो बातों का या फिर सवालों का अलग ही जवाब देता है और उसकी बातें सुनने के बाद कई बार तो टीचर को भी हंसी आ जाती है। आप जब स्कूल में पढ़े होंगे तो आप भी ऐसे किसी ने किसी बच्चे से जरूर ही मिले होंगे और कभी-कभी तो उसके अतरंगी जवाब भी आपको याद आ जाते होंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी की सारे ऐसे वीडियो वायरल होते हैं क्योंकि अब टीचर्स ही ऐसे वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स किसी बच्चे का पेपर चेक कर रहा है। अब वो जैसे ही उसका जवाब पढ़ता है, उसकी हंसी नहीं रुकती है। दरअसल सवाल यह था कि PowerPoint को शुरू करने के स्टेप्स क्या हैं? अब ऐसे सवालों का जवाब दूसरे बच्चों ने स्टेप्स के मुताबिक बताए होंगे मगर एक बच्चे ने अनोखा जवाब दिया। उसने लिखा, ‘आप PowerPoint पर क्लिक करो, PowerPoint खुल जाएगा।’ अब यही जवाब पढ़ने के बाद वो शख्स जोर से हंसने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे खबर लिखे जाने तक काफी लोगों ने देख लिया है और 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो एकदम सही है। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ये गलत है तो क्या सही है। तीसरे यूजर ने लिखा- देखो, मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं और मैं बता सकता हूं कि ये एकदम सही जवाब है। एक और यूजर ने लिखा- मैंने लिखा था ये एक बार।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे भयंकर खेलों का आविष्कार कौन कर रहा है? Video पर खूब सारे लोगों के आए कमेंट्स

इस आदमी ने बैठे-बैठे बुला ली मुसीबत, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here