Home अंग प्रदेश Bihar Band Live:पटना में बमबाजी, कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज,...

Bihar Band Live:पटना में बमबाजी, कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज, प्रधान की खबर पर जश्न – Live Update On Protest During Bihar Band In Bihar News Live Protest Against Neet Paper Leak Dharmendra Pradhan

24
0

[ad_1]

03:27 PM, 25-Jul-2026

पटना पुलिस के यातायात पोस्ट पर बम फेंका, प्रधान के इस्तीफे पर जश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कराना ‘बिहार बंद’ का बड़ा उद्देश्य था। दोपहर बाद करीब तीन बजे तक प्रदर्शनकारियों के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर वायरल हो गई। इसके बाद प्रदर्शन की गति कम गई और प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह अपनी जीत का जश्न भी मनाया। हालांकि इसी आसपास पटना के गांधी मैदान के पास उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पलट दी और यातायात पुलिस पोस्ट पर बम से हमला किया।

03:01 PM, 25-Jul-2026

भागलपुर में वज्र वाहन और पुलिस गाड़ियां क्षतिग्रस्त


भागलपुर में उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया।
– फोटो : amar ujala digital

भागलपुर में प्रदर्शनकारियों के तिलकामांझी पहुंचते ही माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों और वज्र वाहन (दंगा नियंत्रण वाहन) पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस की दो से तीन गाड़ियों को आंशिक क्षति पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इलाके में पत्थरबाजी में कई के घायल होने की सूचना है।

02:46 PM, 25-Jul-2026

पटना में जमकर लाठीचार्ज, समूहों में दिखे प्रदर्शनकारी

राजधानी पटना में गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहे के बीच फिर हंगामा हुआ। पहले तो कुछ घंटे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच लुकाछिपी के बीच तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस खदेड़ती रही और समूहों में भीड़ अलग-अलग तरफ भागती रही। फिर जब भीड़ ने ताकत दिखाने के लिए रोड़ेबाजी करते हुए पुलिस को निशाना बनाया तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग गिराने वाले प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाईं। दोनों तरफ घायल हुए हैं। कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं। कई प्रदर्शनकारियों को पीटने के बाद हिरासत में लिया गया।

02:39 PM, 25-Jul-2026

पूर्णिया में सड़क पर जमकर हिंसक झड़पें


पूर्णिया में दोनों तरफ से रोड़ेबाजी, सड़कों पर संग्राम।
– फोटो : amar ujala digital

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के पहले इसी मांग को लेकर पूर्णिया में बिहार बंद के दौरान हिंसक झड़पें चलती रहीं। पुलिस पर लगातार रोड़ेबाजी होती रही। बाद में पुलिस ने भी रोड़ेबाज प्रदर्शनकारियों को रोड़े से ही जवाब देना शुरू किया। इस दौरान आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कई वाहन क्षतिग्रस्त हैं।

02:35 PM, 25-Jul-2026

एनएच-122 कुछ देर के लिए जाम

बिहार बंद के समर्थन में शनिवार को समस्तीपुर जिला मुख्यालय के अलावा ताजपुर में आइसा और आरवाईए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रखंड चौक स्थित एनएच-122 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। इससे आवागमन प्रभावित रहा।

02:20 PM, 25-Jul-2026

औरंगाबाद में रोड़ेबाजी से पुलिसकर्मी-पत्रकार घायल, लाठीचार्ज


औरंगाबाद में प्रदर्शन हिंसक होने के बाद पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी।
– फोटो : amar ujala digital

औरंगाबाद में सड़क पर उतरे छात्रों की शहर के रमेश चौक पर पुलिस से सीधी भिड़ंत हो गई। छात्रों ने पुलिस पर जमकर रोड़े बरसाये। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। पुलिस ने छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर लाठियों से पीटा। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद छात्रों का समूह  छोटे-छोटे समूह में बंटकर पुलिस पर रोड़े बरसाने लगा। रोड़ेबाजी में पुलिसकर्मी और पत्रकार को गहरी चोटें आई हैं। इनका औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। 

02:08 PM, 25-Jul-2026

सीतामढ़ी में एसपी पर हमला


सीतामढ़ी एसपी चोट के बावजूद मौके पर खड़े नजर आए।
– फोटो : amar ujala digital

प्रदर्शनकारियों ने बिहार बंद के दौरान राज्य में कई जगहों पर पुलिस को निशाना बनाया, लेकिन सीतामढ़ी में एसपी अमित रंजन पर ही हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों के हमले में एसपी अमित रंजन को पैर में चोट लगी है। 

01:57 PM, 25-Jul-2026

छपरा में पथराव के बाद लाठीचार्ज, भीड़ ने पुलिस वाहन को फूंका


बिहार बंद के दौरान छपरा में उपद्रव। पुलिस वैन में लगाई आग।
– फोटो : amar ujala digital

सारण जिले में छपरा नगर निगम क्षेत्र के नगरपालिका चौक, साहेबगंज, थाना चौक, डाक बंगला रोड, सदर अस्पताल चौक, दारोगा राय चौक, भरत मिलाप चौक, भगवान बाजार रोड पर प्रदर्शन सबसे अधिक उग्र रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दोनों ओर से पथराव की घटना सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आगजनी के बाद पूरे शहर में तनाव व्याप्त हो गया और सुरक्षा की दृष्टि से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं। 

विस्तृत खबर यहां देखें- छपरा में पुलिस वाहन फूंका, लाठीचार्ज

01:54 PM, 25-Jul-2026

मुजफ्फरपुर समाहणालय परिसर के मुख्य रास्ते पर बैठे प्रदर्शनकारी

मुजफ्फरपुर में दिन के साढ़े बारह बजे सैकड़ों की संख्या में अपने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान समाहरणालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। कई कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय परिसर के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

01:44 PM, 25-Jul-2026

पटना में प्रदर्शनकारियों ने रोड़ेबाजी की कोशिश की, एसएसपी भी मौके पर

पटना के जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पटना पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान सुबह से तैनात हैं। गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से आगे बढ़ते हुए प्रदर्शनकारी एग्जीबिशन रोड गोलंबर पर पहुंचे। यहां पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव करने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस ने समय रहते प्रदर्शनकारियों खदेड़ दिया। इसके बाद भीड़ तितरबितर हो गई। जेपी गोलंबर, वीर कुंवर सिंह गोलंबर, डाक बंगला चौराहा के पास भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारी टोली बनाकर कुछ जगह खड़े हैं। पुलिस लगातार प्रदर्शनकरियों को खदेड़ रही है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here