Home बिहार मोतिहारी में जमीन के लालच में बेटे ने की मां की हत्या,...

मोतिहारी में जमीन के लालच में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

24
0

[ad_1]

बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में एक सनसनीखेज कर देने वाली घटना सामने आई है। बेटे जहां मां के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं वहीं डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरैया बदुराहा गांव में ज़मीन की लालच में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद, डुमरियाघाट थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया है।

सोते समय मां पर धारदार हथियार से किया वार

पुलिस के अनुसार डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरैया बदुराह गांव निवासी पार्वती देवी की सोते समय धारदार हथियार से हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर डुमरियाघाट थाना घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची। 

बड़े भाई को फंसाने की थी साजिश 

प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को लेकर मृतका के बड़े पुत्र कमलदेव महतो सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। हालांकि अनुसंधान एवं पूछताछ के दौरान मृतका के छोटे पुत्र धर्मदेव महतो पर पुलिस की शंका बढ़ने के साथ पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी को शक था कि मां जमीन बड़े भाई के नाम कर देगी

आरोपी धर्मदेव महतो ने पुलिस को बताया कि उसको अपनी मां पर शक था कि वह अपने हिस्से की जमीन बड़े भाई के नाम कर देगी। इसलिए उसने सोते समय अपनी माँ पर गड़ासे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसने अपने बड़े भाई एवं अन्य लोगों पर झूठा आरोप लगा दिया था।

कानूनी कार्रवाई में जुटी है पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड एवं एफएसएल टीम को बुलाया और वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की गई, जिसके बाद आरोपी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद आरोपी धर्मदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 

बिहार के सिवान में प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, तेजस्वी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here