Home अंग प्रदेश Bihar:अंधाधुंध फायरिंग, 32 साल के युवक की हत्या; दूध लेकर शहर जाते...

Bihar:अंधाधुंध फायरिंग, 32 साल के युवक की हत्या; दूध लेकर शहर जाते समय अपराधियों ने बनाया निशाना – Bihar Businessman Gunned Down On Way To City Terror Spreads After Evening Attack

22
0

[ad_1]

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक दूध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा पंचायत अंतर्गत सांख निवासी सत्यनारायण यादव के 32 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है।

घात लगाए बदमाशों ने निशाना बनाया

बताया गया कि विनोद कुमार दुग्ध व्यवसाय से जुड़े थे और शनिवार की शाम गांव से बाइक पर दूध लेकर शहर आ रहे थे। इसी दौरान सुजा-भर्रा मार्ग के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार को दो गोलियां लगी थीं। घटना की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें-  सभागार में दिखी सियासी दूरी! तेज प्रताप के पास नहीं बैठे सम्राट चौधरी, नाटक शुरू होने से पहले ही लौटे

हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा

प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here