Home मनोरंजन 10 साल बाद फिल्मों में कमबैक करेंगे इमरान खान, नेटफ्लिक्स पर आएगी...

10 साल बाद फिल्मों में कमबैक करेंगे इमरान खान, नेटफ्लिक्स पर आएगी पर नई फिल्म, जानें डिटेल्स

21
0

[ad_1]

इमरान खान की बड़े पर्दे पर वापसी पिछले काफी समय से बॉलीवुड की चर्चित कमबैक स्टोरीज में से एक बनी हुई है. साल 2015 में आई कट्टी बट्टी के बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. इसी साल हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस में उनके कैमियो ने जरूर दर्शकों को सरप्राइज किया, लेकिन लीड रोल में उनकी वापसी अब तक सस्पेंस बनी हुई थी. अब आखिरकार इमरान ने इस चुप्पी को तोड़ते हुए खुद कन्फर्म कर दिया है कि वह ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के साथ एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में लौट रहे हैं.

इमरान खान करेंगे फिल्मों में कमबैक

द हॉलीवुड रिपोटर से बातचीत के दौरान आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपनी कमबैक फिल्म को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा, “मैंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. पूरे 10 साल बाद यह मेरी पहली फिल्म है और अभी पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. इसका नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ है. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और साल के आखिर तक दर्शकों के बीच आने की उम्मीद है. यह एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है, जो मेरी मौजूदा उम्र और लाइफ के इस फेज के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठती है.”

View on Instagram

10 साल बाद आमिर खान के भांजे करेंगे फिल्मों में वापसी

इमरान खान ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक कमबैक फिल्म नहीं, बल्कि ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. उनके मुताबिक, यह कहानी उनकी पर्सनल जिंदगी, पिछले दस सालों के अनुभवों और एक कलाकार के तौर पर उनके सफर को बखूबी दिखाती है. उन्होंने किसी टिपिकल कमर्शियल फिल्म की जगह ऐसी कहानी चुनी, जिससे वह खुद जुड़ाव महसूस करते हैं. इमरान ने यह भी कहा, “इस फिल्म में मैंने शानदार यंग एक्टर गुरफतेह पीरजादा के साथ काम किया है. ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ वही फिल्म है, जिसे मैं 10 साल बाद हर हाल में करना चाहता था.”

लाइमलाइट से दूर रहते हैं इमरान खान

इमरान खान पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से लगभग पूरी तरह दूर हैं. वह कभी-कभार ही पब्लिक इवेंट्स में नजर आते हैं और मीडिया से बातचीत भी बेहद कम करते हैं. फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर उन्होंने शांत और प्राइवेट लाइफ को चुना है. इमरान ने जेनेलिया देशमुख के साथ फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी और देखते ही देखते यंग ऑडियंस के फेवरेट स्टार्स में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें: रकुल प्रीत सिंह ने ‘रामायण’ में क्यों निभाया शूर्पणखा का रोल, बोली- इतिहास ने सिर्फ एक पहलू देखा

The post 10 साल बाद फिल्मों में कमबैक करेंगे इमरान खान, नेटफ्लिक्स पर आएगी पर नई फिल्म, जानें डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here