Home अंग प्रदेश Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अगस्त के मुख्य और...

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 4 August 2026

23
0

[ad_1]

12:09 PM, 04-Aug-2026

Prashant Kishor: ‘हम भाजपा को वोट देंगे, अगर तीन साल में…’- केंद्र-बिहार सरकार को प्रशांत किशोर का मैसेज

Bihar News : बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने और बनाए रखने पर सवाल कायम रखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा तीन साल में एक काम कर दे तो वह उसे वोट देंगे और दिलाएंगे। और पढ़ें

11:54 AM, 04-Aug-2026

Bankipur Election Result: ‘जनता के बीच यह बदबू है…’- अनंत सिंह ने बांकीपुर क्यों कही यह बात?

Bihar News : जनता दल यूनाईटेड के विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने बांकीपुर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की हार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “जनता के बीच बदबू है और उसका असर पड़ा है।” किस बात की बदबू, आगे पढ़ें। और पढ़ें

11:50 AM, 04-Aug-2026

Bihar: 50 हजार की रिश्वत, घर से मिली थी अवैध पिस्टल; अब CBI रिमांड में रेल अधिकारी से खुलेंगे मिलीभगत के राज

समस्तीपुर रेल मंडल के चर्चित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। न्यायिक हिरासत में बंद APO-2 अरुण मंडल को रिमांड पर समस्तीपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी रिश्वत नेटवर्क, विभागीय मिलीभगत और बरामद अवैध हथियार से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है। और पढ़ें

11:25 AM, 04-Aug-2026

Bihar: ‘बेटा ढूंढो वरना आंदोलन होगा तेज’, 11 वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग; गुस्साए परिजनों ने एनएच किया जाम

पश्चिम चंपारण के बगहा में तीन दिन से लापता 11 वर्षीय गौतम कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच-727 जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच और बच्चे की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

10:56 AM, 04-Aug-2026

Bihar: मामूली विवाद बना जंग का मैदान, दो पक्षों में हिंसक झड़प; लाठी-डंडे और पत्थर चले, आठ अस्पताल में भर्ती

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर चौक पर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। घटना में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें

10:32 AM, 04-Aug-2026

Bihar: जिंदा भी है या नहीं, खबर नहीं; विदेशी जेल में बंद हैं मर्चेंट नेवी अफसर, बेबस मां ने लगाई मदद की गुहार

25 वर्षीय मुजफ्फरपुर निवासी यश सिंह पिछले पांच महीने से चीन के शंघाई स्थित जियांग्सू डिटेंशन सेंटर में बंद है। उसकी मां सीमा सिंह ने डीएम और एसएसपी से बेटे की सुरक्षित वापसी और उससे एक बार बात कराने की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। और पढ़ें

09:58 AM, 04-Aug-2026

Bihar: मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले का रास्ता साफ, MCC ने जारी किया शेड्यूल; जानें कब से होगा रजिस्ट्रेशन?

नीट-यूजी 2026 के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए एमसीसी ने काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू होगा और 18 अगस्त से नामांकन होगा। और पढ़ें

09:32 AM, 04-Aug-2026

Bihar: शादी का झूठा वादा और तीन दिनों तक हैवानियत, कमरे में बंद रख किया दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:42 AM, 04-Aug-2026

Bihar: काम से लौट रहे मजदूरों पर टूटा दुखों का पहाड़, अनियंत्रित ऑटो की दीवार से टक्कर; एक की मौत व चार गंभीर

भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र में बालू घाट से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गया। हादसे में मो. सागिर (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

07:31 AM, 04-Aug-2026

Bihar: बेउर जेल में बड़ा प्रशासनिक विवाद, प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज

पटना के बेउर केंद्रीय कारा में प्रभार हस्तांतरण को लेकर विवाद के बाद पांच निलंबित सहायक अधीक्षकों के खिलाफ बेउर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी डीएसपी अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here