Home बिहार मोतिहारी में अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक को खदेड़कर मारी गोली, 3...

मोतिहारी में अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक को खदेड़कर मारी गोली, 3 गिरफ्तार

22
0

[ad_1]

बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के बेखौफ होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कहां का मामला

चकिया थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को खदेड़कर गोली मार दी। गोली युवक के कंधे के आर-पार हो गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला चकिया थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला स्थित सेंटर चौक के पास का है। घटना शुक्रवार की देर शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय नीतीश कुमार उर्फ गोलू, पिता संजय चौरसिया के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार सेंटर चौक से अपने घर पोखरिया टोला लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने रास्त में युवक को घेर लिया,अपराधियों के हाथों में हथियार देखकर नीतीश वहां से भागने लगा। आरोप है कि अपराधियों ने बाइक से उतरकर उसका पीछा किया और उसे खदेड़ते हुए गोली मार दी। गोली नीतीश के कंधे के आर-पार निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल चकिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने सत्यम उर्फ राजा समेत चार लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। जमीन विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। चकिया थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट – अरविन्द कुमार)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here