Home मनोरंजन ‘चुड़ैल’ कह श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला पर निकाला गुस्सा, बोलीं- भगवान...

‘चुड़ैल’ कह श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला पर निकाला गुस्सा, बोलीं- भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे

23
0

[ad_1]

Lock Upp 2 Controversy: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ का नया एपिसोड जबरदस्त ड्रामे से भरा रहा. कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला पर खुलकर निशाना साधा. गुस्से में उन्होंने आकांक्षा को ‘चुड़ैल’ तक कह दिया और कई तीखे कमेंट किए. इतना ही नहीं, उन्होंने आकांक्षा के अलग हो चुके पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना का नाम लेते हुए भी बड़ा बयान दिया.

Shreya Kalra vs Akanksha Chamola: कैसे शुरू हुई लड़ाई?

यह पूरा विवाद खाने को लेकर शुरू हुआ. शो में खर्चा पानी कम होने के बावजूद शिल्पा शिंदे ने दो प्रीमियम मील ऑर्डर कर दिए. इसके बाद घर के कई सदस्य शिल्पा, श्रेया कालरा और माधुरी ग्रोवर के खिलाफ हो गए. बाद में श्रेया, शिल्पा और माधुरी आपस में बात कर रही थीं. इसी दौरान श्रेया ने आकांक्षा चमोला पर गुस्सा निकाला.

Shreya Kalra Statement: श्रेया कालरा ने क्या कहा?

श्रेया कालरा ने कहा कि फराह खान ने स्टेज पर आकांक्षा से कहा था कि सभी लोग शिल्पा के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं, लेकिन आकांक्षा ने यह बात किसी को नहीं बताई. इस बात से नाराज होकर श्रेया ने उन्हें मंदबुद्धि कहा. इसके बाद उन्होंने गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए कहा, “गौरव खन्ना बहुत किस्मत वाले हैं कि उन्हें इस चुड़ैल से छुटकारा मिल गया. उसने उस शो (बिग बॉस) को जीतने की खुशी को बर्बाद कर दिया. भगवान किसी को भी ऐसी पत्नी न दे.”

Akanksha Chamola Reaction: आकांक्षा ने क्या किया?

एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने भी श्रेया कालरा को लेकर कई बातें कहीं. हालांकि, श्रेया ने उस समय ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और खुद को शांत रखा.

Lock Upp 2 Contestants: शो में कौन-कौन हैं?

‘लॉक अप: सच या सजा’ में इस बार आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, योगेश रावत, सूफी मोतीवाला, माधुरी जैन ग्रोवर, रियाज अली और वरुण यादव उर्फ लैला जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘लॉक अप 2’ होस्ट करने के लिए फराह खान और रितेश देशमुख ले रहे हैं मोटी फीस? रिपोर्ट में हुआ दावा

यह भी पढ़ें: जेब में गोली लेकर ‘लॉक अप 2’ में पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी, अब मार लो

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here