[ad_1]

Katihar News: कटिहार में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मनसाही स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई 35 महिलाएं भाग ले रही हैं और घरेलू स्तर पर अगरबत्ती निर्माण से लेकर मशीन आधारित उत्पादन तक की तकनीक सीख रही हैं.
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है, जिसके आधार पर वे घर से ही छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.
पहले हाथों से, फिर मशीन से अगरबत्ती निर्माण
आरसेटी भवन, मनसाही प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर कुमार जीत कुमार महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण की पूरी प्रक्रिया सिखा रहे हैं. प्रशिक्षण की शुरुआत हाथों से अगरबत्ती बनाने की तकनीक से की गई है, ताकि प्रतिभागी बुनियादी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ सकें.
इसके बाद उन्हें मशीन के माध्यम से अगरबत्ती निर्माण की विधि भी सिखाई जाएगी, जिससे कम समय में अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता के साथ स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ सकें.
RSETI का लक्ष्य, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
कार्यक्रम का आयोजन RSETI के निदेशक प्रणय चंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करना है, ताकि वे अपने गांव या घर से ही छोटा उद्योग शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल के उपयोग, गुणवत्ता नियंत्रण और छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है.
प्रशिक्षण के बाद मिलेगा प्रमाण पत्र
निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. यह प्रमाण पत्र भविष्य में स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों और अन्य उद्यमिता कार्यक्रमों से जुड़ने में भी उपयोगी होगा.
RSETI का प्रयास है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं अगरबत्ती निर्माण को आय के स्थायी स्रोत में बदल सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें.
Katihar News: विभिन्न प्रखंडों से पहुंचीं महिलाएं
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई कुल 35 महिलाएं भाग ले रही हैं. कार्यक्रम के दौरान RSETI के निदेशक प्रणय चंद्र चौधरी, कोऑर्डिनेटर विजय कुमार, नवीन कुमार, सूरज कुमार और ट्रेनर कुमार जीत कुमार सहित अन्य अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे.
The post कटिहार में महिलाओं को अगरबत्ती बनाने की ट्रेनिंग, 35 प्रतिभागी सीख रही हैं स्वरोजगार का हुनर appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link














