Home खेल अफगानिस्तान ने ODI World Cup 2027 के लिए किया क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले...

अफगानिस्तान ने ODI World Cup 2027 के लिए किया क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को हराया

21
0

[ad_1]

अफगानिस्तान ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में आयरलैंड को 3 विकेट हरा दिया है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह इस सीरीज में अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत है। इस सीरीज में फिलहाल अफगानिस्तान 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। यहां से अब अफगानी टीम ये सीरीज हार नहीं सकती है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। तीसरे वनडे मैच में भी अफगानिस्तान की जीत में राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया और अंत में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। राशिद ने दूसरे वनडे में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए थे।

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 206 रन

तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आयरलैंड को उनके सलामी बल्लेबाजों द्वारा अच्छी शुरुआत नहीं मिली। एंड्र्यू बालबर्नी इस मैच में 17 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने केड कारमाइकल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। कारमाइकल ने 52 बॉल पर 32 रन बनाए। आयरिश टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। अंत में जय मूंद्रा और गेविन हॉ ने 9वें विकेट के लिए 76 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी करके टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। अंत में टीम 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मूंद्रा ने 31 और हॉ ने 36 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खाना और एम गजनफर ने 3-3 विकेट लिए।

रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान ने खेली बेहतरीन पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत इस मैच में काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज के बीच 51 रन की साझेदारी की। जादरान इसमें 12 रन का योगदान देकर आउट हो गए। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल बल्लेबाजी के लिए और उन्होंने 27 रन बनाए। हश्मतुल्लाह शहीदी ने 22 रन की पारी खेली। एक वक्त अफगानिस्तान की टीम 149 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा कर मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन अंत में राशिद खान ने 43 बॉल पर 37 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली। गेविन हॉ ने आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अफगानिस्तान ने टारगेट को 44.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें

ACC मेन्स प्रीमियर कप से पहले नेपाल ने बदला कप्तान, 26 साल के खिलाड़ी को सौंपी टीम की जिम्मेदारी

सरफराज खान के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, 25 साल के प्लेयर को मिला दलीप ट्रॉफी में मौका

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here