Home वायरल Nagpur car accident cctv, Nagpur car accident video : नागपुर में हुए...

Nagpur car accident cctv, Nagpur car accident video : नागपुर में हुए कार एक्सीडेंट का CCTV आया सामने

18
0

[ad_1]

नागपुर में कल भीषण दुर्घटना हुई थी, जिसमें दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल है। जन्मदिन की खुशी मनाने घर से निकले तीनों दोस्तों को क्या पता था कि कुछ ही देर में उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक हादसा होने वाला है। इस कार एक्सीडेंट का CCTV फुटेज सामने आया है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कर बड़ी तेजी से सड़क पर दौड़ रही है। तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराती है, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पर परखच्चे उड़ गए। 

बिना लाइसेंस कार चला रहा था किशोर

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कर में सवार तीनों नाबालिग थे। बताया जा रहा है ​कि, मिहिर बेहार (जिसकी उम्र 17 वर्ष से वह गाड़ी चला रहा था) गंभीर रूप से घायल है। उसके पास कार चलने का लाइसेंस भी नहीं था इसके बावजूद और कार चला रहा था। 

पुलिस कर रही जांच 

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की नाबालिग के हाथ में कार कैसे आई और उसे वाहन चलाने की अनुमति किसी ने दी थी। भौमिक लारोकर जिसकी उम्र 16 वर्ष है और संजय मेलवाणी जिसकी उम्र 17 वर्ष है इस एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। गौरतलब है कि, यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की याद दिलाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। परिवार में शोक का माहौल है।

(नागपुर से योगेंद्र ​तिवारी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें –


बेटे के गायब होने पर पहले पति ने दूसरे पति पर किया चाकू से हमला, VIP मूवमेंट की उड़ी अफवाह; CCTV में कैद हुई खूनी घटना



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here