Home वायरल कूड़ेदान का ऐसा इस्तेमाल होते मैंने पहली बार देखा है, Video हो...

कूड़ेदान का ऐसा इस्तेमाल होते मैंने पहली बार देखा है, Video हो रहा है वायरल

19
0

[ad_1]

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले खूब सारे लोग हैं और ये लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, वो आप भी जानते होंगे अगर आप सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं क्योंकि वहीं पर तो सबसे ज्यादा जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी जुगाड़ के खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे और अब एक नया जुगाड़ देखने का समय आ गया है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अब तक का सबसे अनोखा जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको भी उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

कूड़ेदान से बना दिया कूलर

आपने मार्केट में तो खूब सारे कूलर देखे होंगे। आपने अलग-अलग डिजाइन के कूलर देखे होंगे और खरीदा भी होगा मगर क्या आपने कभी कोई ऐसा कूलर देखा है जिसकी बॉडी कूड़ेदान से बनी हो? वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने हरे रंग के कूड़ेदान को आगे से और पीछे से कुछ जगहों पर काटा है। उसने आगे से जहां से काटा है, वहां पर पंखा फिट किया है और पीछे पानी के लिए कूलर वाले घास और जाली लगा रखा है। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘डस्टबीन में अब कचरा नहीं ठंडी हवा बनेगी, बना दिया कूलर।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जुगाड़ सही है, बहुत ही अच्छा, कम पैसे में कूलर बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो नया जुगाड़ बना दिया, डस्टबीन कूलर। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ से ही कमा चलाओ, AI के जमाने में।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक सिंपल सवाल मगर बच्चे का जवाब हंसने पर मजबूर कर देगा, Video हो रहा है वायरल

ऐसी जबर किस्मत आपने शायद ही पहले देखी होगी, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट्स



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here